विराट कोहली (सोर्स- बीसीसीआई)
Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले 5 मैचों की टेस्ट सीरीरज के शुरुआती दो मैच से बाहर हो गए हैं. कोहली ने निजी कारणों का हवाला देते हुए इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट से नाम वापस ले लिया है. सोमवार को बीसीसीआई ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी. 25 फरवरी से 7 मार्च के बीच भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. हैदराबाद में 25 जनवरी से 29 जनवरी के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा. वहीं 2 फरवरी से 6 फरवरी के बीच दूसरा मैच खेला जाएगा.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोल्ड ने बताया कि निजी कारणों के चलते विराट कोहली को ये फैसला लेना पड़ा. बीसीसीआई ने मुताबिक, कोहली ने इस संबंध में कप्तान रोहित शर्मा, टीम मैनेजमेंट और सेलेक्टर्स से भी बात की है. विराट कोहली ने इस बात पर जोर दिया कि उनके लिए देश का प्रतिनिधित्व करना पहली प्राथमिकता है, लेकिन निजी परिस्थिति को उनकी जरूरत है. बोर्ड उनके फैसले का सम्मान करता है और उनके साथ हैं. बीसीसीआई ने कहा है कि जल्द ही विराट कोहली के रिप्लेसमेंट का ऐलान किया जाएगा.
ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: सचिन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली तक… राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचे ये दिग्गज
ये भी पढ़ें- Under-19 World Cup 2024: भारत ने जीत के साथ किया आगाज, बांग्लादेश को 84 रन से हराया
विराट कोहली ने पिछली टेस्ट सीरीज साउथ अफ्रीका में खेली थी, जो ड्रॉ रही थी. इसके बाद वो अफगानिस्तान के खिलाफ 3 टी20 मैचों की घरेलू सीरीज के आखिरी दो मैच खेले थे. निजी कारणों के चलते वह पहले मैच में नहीं खेल पाए थे. 14 महीने बाद विराट कोहली ने टी20 मैच खेला था. हालांकि, इन मैचों में वह बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए थे. आखिरी मैच में वह खाता खोले बिना वह आउट हो गए थे. साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टेस्ट सीरीज में उनकी सबसे बड़ी पारी 76 की थी.
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…