देश

Rampur Bypolls: रामपुर में फिर आजम और जया प्रदा की जुबानी अदावत, बीजेपी नेता ने कहा- अपने कर्मों की सजा भुगत रहे हैं Azam Khan

Rampur Bypolls: रामपुर के चुनावी मैदान में भाजपा नेता जया प्रदा के उतरने से माहौल गरम हो गया है. जया प्रदा और आजम खान में पुरानी तकरार है. जया प्रदा के भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार करने रामपुर (Rampur Bypolls) पहुंचने पर आजम ने तंज किया था. अब जया ने इस पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि वक्त की लाठी की मार बहुत तेज होती है.

कभी एक ही साथ एक ही मंच पर नजर आने वाले आजम खान और जया प्रदा के बीच सियासत की अदावत पुरानी है. जो रामपुर उपचुनाव के सियासी मुकाबले में नए रंग में नजर आ रही है. रामपुर के चुनावी युद्ध (Rampur Bypolls) में प्रचार के लिए जया प्रदा की एंट्री ठीक उस वक्त हुई है, जब रामपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव शबाब पर है और आजम खान आंसुओं और तल्ख बयानबाजी के आसरे अपनी साख बचाने में जुटे हैं.

ये सीट दी थी मैंन- आजम

आजम खान ने एक चुनावी मंच (Rampur Bypolls) से जया प्रदा को कहा कि दो बार की सांसद रही हुई, बड़ी मेहनत से तुम यहां से पार्लियामेंट की सीट जीत कर गयी थी. उन्होंने कहा कि करीब एक लाख वोटों से जीत कर गई थी. ये सीट दी थी मैंने. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के मशहूर अदाकारा, जिनका बहुत ग्लैमर था रामपुर में.

2019 में आमने-सामने थे आजम-जया

दरअसल, 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में जया प्रदा और आजम खान चुनावी मुकाबले में आमने-सामने थे. उस वक्त आजम जीत दर्ज करने में कामयाब रहे थे. दिलचस्प बात ये है कि उसी चुनाव में आजम के बयानों ने अब उनके लिए सियासत की राह मुश्किल कर दी है.

अल्लाह की लाठी में आवाज नहीं होती- जया

वहीं, आजम के बयान पर पलटवार करते हुए जया प्रदा ने कहा कि उनकी जुबान, इतनी गंदी जुबान है कि वो महिलाओं को पाजेब बोलेंगे. क्या मैं पाजेब हूं. जया प्रदा पाजेब हैं, क्या मैं एक ठूमके वाली हूं. इस तरह के जो गंदे-गंदे अभद्र शब्द इस्तेमाल करते हुए हद पार कर दिया था. उन्होंने कहा कि ऊपर भगवान हैं, वो लाठी चला रहे हैं. अल्लाह ने जो लाठी चलायी उसमें कोई आवाज नहीं होती.

ये भी पढ़ें: Azam Khan: ‘…तो अजन्मे बच्चे मां से पूछते बाहर आना है या नहीं’ आजम खान के बयान पर भड़कीं महिलाएं, केस दर्ज

हेटस्पीच केस में सजायाफ्ता हैं आजम

जिस हेटस्पीच केस में आजम खान सजायाफ्ता हैं और उन्हें अपनी विधायकी से हाथ धोना पड़ा, वो साल 2019 का है. जिस पर जया प्रदा का कहना है कि आजम खान अपनी बदजुबानी की कीमत चुका रहे हैं. जया प्रदा ने आजम पर निशाना साधते हुए कहा कि उनको गाली देना आता है, उनको महिलाओं का सम्मान करना नहीं आता है. उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान करों, महिलाओं के आंखों में आंसू नहीं आना चाहिए. आजम खान अपने कर्म की वजह से ही आज सजा पा रहे है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

20 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

37 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

54 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

1 hour ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

2 hours ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago