देश

रांची में बड़ा दिन! 17वें दिन क्यों भड़के छात्र? जानिए 5 घंटे की बैठक में कहां फंसा पेंच, आज होगा ‘विधानसभा कूच’

Ranchi student protest: झारखंड की राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में 17 दिनों से छात्र अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं. आज सोमवार को पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार प्रदर्शनकारी छात्र ‘विधानसभा का घेराव’ करेंगे. हालांकि, रविवार (9 अगस्त) को छात्र प्रतिनिधियों और सरकार के बीच लगभग 5 घंटे चली बैठक के बाद भी कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया. आइए जानते हैं, सरकार और छात्रों के बीच कहां अटक रही है वार्ता, साथ ही आज विधानसभा मार्च को लेकर पूरा प्लान क्या है.

विधानसभा के पास धारा 163 लागू

रांची में रविवार को राज्य सरकार की विशेष कमेटी और आंदोलन कर रहे छात्र प्रतिनिधियों के बीच करीब 5 घंटे तक तीन दौर में बातचीत हुई, लेकिन बैठक में कोई सहमति नहीं बन सकी. इसके बाद छात्रों ने 10 अगस्त को होने वाले पूर्व घोषित विधानसभा घेराव को जारी रखने का फैसला किया है.

आंदोलनकारी छात्र संगठनों ने प्रदर्शनकारियों से किसी भी तरह के बहकावे में न आने की अपील की है. छात्रों को सुबह 10 बजे से पहले पुरानी विधानसभा के पास पहुंचने को कहा गया है. यहां से सभी छात्र एकजुट होकर नई विधानसभा की ओर शांतिपूर्ण पैदल मार्च करेंगे. छात्रों के विधानसभा घेराव को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है. नई विधानसभा परिसर के 750 मीटर के दायरे में झारखंड हाईकोर्ट को छोड़कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 163 लागू है. इसी के साथ भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दो हजार से ज्यादा पुलिस कर्मियों की तैनाती भी की गई है.

छात्रों की 98% मांगें मानी गईं

कल छात्रों के साथ हुई बैठक में सरकार की ओर से मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, दीपिका पांडेय सिंह, संजय प्रसाद यादव और चमरा लिंडा शामिल हुए. सरकार का कहना है कि छात्रों की करीब 98 फीसदी मांगों पर सहमति बन गई है. इनमें 14वीं JPSC पीटी और ACF परीक्षा रद्द करना, TDPL एजेंसी की ओर से आयोजित परीक्षाओं की जांच कराना और परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए विशेषज्ञों की समिति गठित करना शामिल है.

कहां फंसा पेंच?

हालांकि, छात्र प्रतिनिधि JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने और पूरे मामले की CBI जांच कराने की मांग पर अड़े रहे. इस पर JMM मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि CGL परीक्षा हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हुई थी. इसलिए राज्य सरकार के पास इसे रद्द करने या सीधे CBI जांच का आदेश देने का अधिकार नहीं है.


ये भी पढ़ें: 17 लाख की ठगी का वांटेड आरोपी CJP के मंच पर! राजस्थान पुलिस को चकमा देकर जंतर-मंतर से हुआ फरार


सरकार ने छात्रों के सामने कुछ दूसरे विकल्प रखे. इनमें पैसों के लेन-देन से जुड़े मामलों की जांच ED को सौंपना, रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाना और 90 दिनों के भीतर रिपोर्ट तैयार करने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट का गठन करना शामिल था. हालांकि, छात्रों ने इन सभी प्रस्तावों को ठुकरा दिया.

छात्र नेताओं का कहना है कि जब तक TDPL की ओर से आयोजित सभी परीक्षाएं और JSSC-CGL परीक्षा रद्द नहीं होतीं और पूरे मामले की CBI जांच का लिखित आदेश जारी नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. छात्र नेता कुणाल ने कहा कि प्रदर्शनकारी CBI जांच की मांग से पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने स्पष्ट किया कि 10 अगस्त को होने वाला विधानसभा घेराव भी शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

UPI से खरीदा टिकट, मेट्रो में किया सफर… पीएम मोदी ने चेन्नई मेट्रो के फेज-2 की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

PM Modi: पीएम मोदी और सीएम विजय ने चेन्नई मेट्रो फेज-2 की पहली ट्रेन को…

2 minutes ago

सीजेपी आंदोलन का बड़ा असर! क्या शान-ए-भोपाल और राजधानी एक्सप्रेस रद्द होने से रेलवे लौटाएगा 35 लाख?

CJP Protest News: सीजेपी आंदोलन और प्रशासनिक फैसलों के कारण दिल्ली रूट पर ट्रेनें रद्द…

12 minutes ago

नेपास में फिर संकट: बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से UP-बिहार तक खतरा, कई पुल बहे, 10 लोग लापता

Nepal Budhi Gandaki Flood: नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई…

43 minutes ago

Navratri Special Recipes: आलू खाकर हो गए हैं बोर? व्रत में बनाएं ये 5 टेस्टी डिशेज, खाते ही आ जाएगा मजा

Navratri Special Recipes: नवरात्रि के व्रत में रोजाना आलू और साबूदाना खाकर बोर हो गए…

47 minutes ago

Warning For Global Economy: वेस्ट एशिया की आग में झुलसेगी दुनिया? जानिए क्यों UNCTAD ने दी एनर्जी क्राइसिस की बड़ी चेतावनी

West Asia Crisis Impact:  संयुक्त राष्ट्र के निकाय अंकटाड (UNCTAD) ने वेस्ट एशिया में जारी…

1 hour ago

‘शक्ति, संयम और सेवा का..’, गृह मंत्री अमित शाह ने शारदीय नवरात्र पर देश को कहा- ‘जय माता दी’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर…

1 hour ago