देश

छात्रों को रोकने के लिए बिछाए कंटीले तार! झारखंड पुलिस की तैयारी देख क्यों मचा बबाल?

Ranchi Student Protest update: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों और आंदोलनकारियों के खिलाफ पुलिस की कथित बर्बरता को लेकर केंद्र सरकार को घेरने वाली पार्टियां, अब अपने ही राज्य में वैसे ही दांव-पेच अपनाती दिख रही हैं. झारखंड में JSSC और JPSC परीक्षाओं की धांधली के खिलाफ पिछले 16 दिनों से आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों ने आज झारखंड विधानसभा घेराव का ऐलान किया है.

लेकिन इस प्रदर्शन (JSSC JPSC Protest) को दबाने और छात्रों को रोकने के लिए रांची पुलिस ने जो अभेद्य किलेबंदी की है, उसे देखकर लोग पूछ रहे हैं कि दिल्ली पुलिस पर सवाल उठाने वाले ‘ज्ञानवीर’ अब कहां गायब हैं?

नुकीले-कंटीले तारों की बैरिकेडिंग(Jharkhand Student JPSC Protest)

झारखंड की JMM-कांग्रेस सरकार के इशारे पर राजधानी रांची को पूरी तरह छावनी में तब्दील कर दिया गया है. विधानसभा की तरफ जाने वाले तमाम रास्तों पर 12 से ज्यादा जगहों पर नुकीले स्टील और कंटीले तारों की भारी बैरिकेडिंग की गई है.

जानकारों का कहना है कि ये कंटीले तार इतने खतरनाक हैं कि अगर कोई छात्र इन्हें पार करने की कोशिश करे तो वह गंभीर रूप से घायल हो सकता है. यह नजारा ठीक वैसा ही है जैसा कुछ समय पहले दिल्ली पुलिस की बैरिकेडिंग पर देखा गया था.

 

दिल्ली पुलिस को ‘बर्बर’ बताने वाले अब क्यों मौन?

सियासी गलियारों में चर्चा तेज है कि जब-जब गैर-भाजपा शासित राज्यों के नेता दिल्ली पुलिस पर छात्रों पर अत्याचार का आरोप लगाते थे, तब वे खुद को लोकतंत्र का रक्षक बताते थे. लेकिन आज जब वही गैर-भाजपा JMM-कांग्रेस सरकार अपने राज्य के छात्रों पर कंटीले तारों की बैरिकेडिंग तान रही है, तो उनके ‘मानवाधिकार’ और ‘छात्र प्रेम’ के बड़े-बड़े दावे हवा हो गए हैं. छात्र संगठनों का कहना है कि सरकार संवाद से भागकर पुलिस के डंडे और लोहे के कांटों के पीछे छुप रही है.

यह भी पढ़ें: रांची में बड़ा दिन! 17वें दिन क्यों भड़के छात्र? जानिए 5 घंटे की बैठक में कहां फंसा पेंच, आज होगा ‘विधानसभा कूच’

रविवार की वार्ता रही पूरी तरह बेनतीजा

रविवार को रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में डटे छात्रों और सरकार के प्रतिनिधिमंडल के बीच स्टेट गेस्ट हाउस में कई दौर की बातचीत हुई. लेकिन CGL परीक्षा को रद्द करने और पूरे मामले की सीबीआई (CBI) जांच कराने की मुख्य मांग पर सरकार टस-से-मस नहीं हुई. वार्ता विफल होते ही छात्र नेताओं ने साफ कर दिया कि जब तक धांधली की निष्पक्ष जांच नहीं होगी, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा और आज वे हर हाल में शांतिपूर्ण विधानसभा घेराव करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

5 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

6 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

7 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

8 hours ago