देश

रांची : चोरों ने लिखवाई एफआईआर, कहा- चोरी करने गए थे तो गांव वालों ने मिलकर पिटाई कर दी

रांची, 8 जून (आईएएनएस)। चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस थानों में तो आए रोज शिकायतें दर्ज होती हैं, लेकिन रांची में इस बार चोरों ने ही गांव वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। चोरों का कहना है कि उन्होंने एक घर में घुसकर चोरी का प्रयास किया तो गांव के लोगों ने मिलकर उन्हें बुरी तरह पीट दिया।

चोरी करने घुसे लोगों की पिटाई

ग्रामीणों की पिटाई से चोरी करने घुसे लोगों में एक बुरी तरह जख्मी हो गया, जबकि तीन अन्य को भी चोटें आई हैं। उनके दो अन्य साथी भागने में सफल रहे। घटना रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र की है। चोरी के आरोप में पकड़े गए बंगाल के आसनसोल निवासी विजय कुमार ने एफआईआर में कहा है कि वह और उसके पांच साथी 4-5 जून की रात करीब एक बजे एक मकान में चोरी करने के इरादे से घुसे थे। सभी ने मिलकर घर की अलमारी से सोने की चेन और कुछ नगद निकाले। इसी दौरान मकान मालिक की नींद खुल गई। उसने ‘चोर-चोर’ का शोर मचाया तो सभी ने मिलकर उसका मुंह दबाया। इसके बाद भी वह काबू में नहीं आया तो उन्होंने उसे घर के पास एक कुएं के पास ले जाकर डुबोने की कोशिश की।

ये भी पढे़: मणिपुर हिंसा मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, अरामबाई तेंगगोल का सदस्य कानन सिंह गिरफ्तार

एफआईआर और कानूनी कार्रवाई

इसी बीच गांव वाले भी आ गए और उन्हें घेर लिया। विजय कुमार ने अपनी शिकायत में कहा है कि गांव वालों ने उसे बुरी तरह पीटा, जिससे उसका बायां हाथ टूट गया है। उसके तीन अन्य साथियों कमलेश चौहान, पंकज डोम और जान सिंह की भी पिटाई की गई, जिससे उन्हें काफी चोट आई है। दो अन्य साथी माडू चौहान और करन चौहान भागने में सफल रहे। चोरी के आरोपी विजय कुमार ने पिटाई करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। 5 जून की सुबह सत्यारी टोला के ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में जिन चार लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंपा था, उनके खिलाफ उसी दिन एफआईआर दर्ज की गई थी।बताया जाता है कि ये सभी चोर बहुचर्चित “लुंगी-बनियान” गिरोह के हैं। चोरी करने के दौरान ये लोग लुंगी-बनियान पहनते हैं और शरीर पर तेल लगाए रहते हैं, ताकि अगर कोई पकड़ने की कोशिश करे तो आसानी से खुद को छुड़ाकर भाग सकें।

– भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

सीएम योगी के प्रयासों से 9 लाख से अधिक घरों की छतों पर लगे सोलर प्लांट, जर्मनी-ऑस्ट्रेलिया को दे रहा टक्कर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में…

19 minutes ago

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को फांसी, मेरठ सांप कांड में आया फैसला

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…

26 minutes ago

नाना पाटेकर पर लगे आरोपों को लेकर बेटे मल्हार का छलका दर्द, तनुश्री दत्ता पर कही बड़ी बात; माता-पिता के रिश्ते पर भी किया खुलासा

Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…

31 minutes ago

यूपी में युवाओं के लिए बड़ा मौका; योगी सरकार की ‘स्टार्टअप नीति-2026’ लॉन्च, अब एआई और डीप-टेक आइडिया को मिलेगी रफ्तार

योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…

38 minutes ago

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

1 hour ago