नवीनतम

सशक्त महिलाएं आत्मनिर्भर भारत की नींव हैं: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आत्मनिर्भर भारत में महिलाओं के योगदान को लेकर कहा कि सशक्त महिलाएं आत्मनिर्भर भारत की नींव हैं. मोदी सरकार के लिए मां और मातृभूमि से बढ़कर कुछ भी नहीं है.

गृह मंत्री अमित शाह रविवार को पिछले 11 सालों में महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को लेकर एनडीए सरकार के द्वारा किये गए प्रयासों के बारे में बताते हुए ये बातें कही. इस संबंध में उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर जानकारी दी. जिसमें उन्होंने कहा कि पिछले 11 सालों में मोदी सररकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उनके हौसलों को नई उड़ान दी है.

राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित

गृह मंत्री ने आगे लिखा कि मोदी सरकार ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ से लेकर शौचालय, उज्ज्वला योजना, तीन तलाक, नारी शक्ति वंदन एक्ट और सैन्य बलों में महिलाओं की भर्ती लाकर राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की है.

पीएम मोदी ने भी महिला सशक्तिकरण पर दिया बयान

वहीं आज पीएम मोदी ने भी महिलाओं को लेकर अपना बयान जारी किया. पीएम मोदी ने कहा कि विभिन्न सरकारी पहलों का मुख्य उद्वेश्य ही देश की नारी शक्ति को सशक्त बनाना है. एक्स पर पोस्ट कर पीएम मोदी ने कहा कि महिलाएं विज्ञान, शिक्षा, खेल, स्टार्टअप और सशस्त्र बलों सहित सभी क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन कर लोगों को प्रेरित कर रही हैं.

एनडीए सरकार ने महिला विकास को नए सिरे से किया परिभाषित

पीएम मोदी ने आगे कहा कि पिछले 11 सालों में एनडीए सरकार ने महिला नेतृत्व वाले विकास को नए सिरे से परिभाषित किया है. उन्होंने आगे कहा कि स्वच्छ भारत के माध्यम से महिलाओं के सम्मान को सुनिश्चित करने से लेकर जन धन खातों के माध्यम से महिलाओं को वित्तीय समावेशन मुहैया कराया है. जो नारी शक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इस दौरान पीएम मोदी ने सरकार की महत्वपूर्ण योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और उज्ज्वला योजना के बारे में भी बताया.

ये भी पढ़ें- मोदी सरकार की उपलब्धियां सराहनीय, 11 साल में बदली देश की सोच : सुभाष घई

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ने राष्ट्रीय आंदोलन को किया प्रेरित

उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना ने कई घरों की रसोई को धुंएं से मुक्त किया. वहीं मुद्रा योजना ने लाखों महिला उद्यमियों को उनके सपने पूरे करने में सक्षम बनाया. पीएम मोदी ने आगे कहा कि पीएम आवास योजना से महिलाओं के नाम पर घर दिया गया. जो महिलाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण प्रभाव डाला. पीएम मोदी ने आगे कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ने बालिकाओं की सुरक्षा के लिए एक राष्ट्रीय आंदोलन को प्रेरित किया.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

5 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

5 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

20 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

1 hour ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago