Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

मणिपुर हिंसा मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, अरामबाई तेंगगोल का सदस्य कानन सिंह गिरफ्तार

CBI arrests Manipur violence accused

सीबीआई एसीबी गुवाहाटी ने 8 जून 2025 को इम्फाल एयरपोर्ट से अरामबाई तेंगगोल (AT) के सदस्य कानन सिंह (पुत्र: इंद्रा) को गिरफ्तार किया है.

गुवाहाटी: मणिपुर हिंसा मामलों की जांच कर रही सीबीआई को बड़ी सफलता हाथ लगी है. सीबीआई एसीबी गुवाहाटी ने 8 जून 2025 को इम्फाल एयरपोर्ट से अरामबाई तेंगगोल (AT) के सदस्य कानन सिंह (पुत्र: इंद्रा) को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर 2023 में मणिपुर में हुई हिंसा से जुड़े कई आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप है. गिरफ्तारी की जानकारी कानन सिंह के परिजनों को दे दी गई है.

सीबीआई इन मामलों की जांच सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कर रही है. कानून-व्यवस्था की संवेदनशील स्थिति को देखते हुए मणिपुर से सभी मामलों का ट्रायल अब गुवाहाटी स्थानांतरित कर दिया गया है.

आरोपी को इम्फाल से लाया गया गुवाहाटी

गिरफ्तार किए गए आरोपी को अब इम्फाल से गुवाहाटी लाया गया है और उसे पुलिस रिमांड के लिए सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन, संतों से की मुलाकात

कानन सिंह की गिरफ्तारी क्यों मानी जा रही अहम

यह गिरफ्तारी मणिपुर हिंसा मामले में संगठित अपराध और उग्रवादी समूहों की भूमिका को उजागर करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital