कांग्रेस नेता राशिद अल्वी
हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार पर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने बयान देकर हलचल तेज कर दी है. चढूनी ने कहा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कारण कांग्रेस चुनाव हारी. इस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी (Rashid Alvi) ने कहा कि गुरनाम सिंह चढूनी के इस बयान का कोई मतलब नहीं है.
राशिद अल्वी ने कहा, “हरियाणा में चुनाव न कांग्रेस हारी है और न ही हुड्डा हारे हैं. हरियाणा में चुनाव आयोग और ईवीएम की वजह से कांग्रेस हारी है. मैं बार-बार कहता आया हूं कि ईवीएम जब तक रहेगी भाजपा ही जीतती रहेगी. यही काम हरियाणा के अंदर हुआ है.”
किसान नेता ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि किसानों को चुनाव के दौरान पूछा नहीं गया. इस पर राशिद अल्वी ने कहा, “कांग्रेस हमेशा किसानों के साथ खड़ी रही है. अगर देश के अंदर 70 – 72 हजार करोड़ रुपये किसानों का किसी ने माफ किया है तो वह कांग्रेस पार्टी ने किया है. किसी दूसरी पार्टी ने ऐसा नहीं किया है. इसलिए इस तरीके के इस तरह के बयान देना ठीक नहीं है.”
किसान नेता ने कांग्रेस की कमान प्रियंका गांधी को देने के लिए कहा है. इस पर राशिद अल्वी ने कहा, “वह किसान संगठन में हैं, अपना ज्ञान अपने संगठन में बांटे. कांग्रेस पार्टी में क्या होगा, क्या नहीं होगा. इसे कांग्रेस पार्टी तय करेगी. हम तो नहीं कह रहे हैं कि किसान संगठन के अंदर किसे अध्यक्ष बनाया जाए. किसी दूसरे के इशारे पर बयान देना ठीक नहीं है.”
यह भी पढ़ें- ‘आतंकवादियों की पार्टी’ कहे जाने पर BJP ने की खड़गे की खिंचाई, कहा- उनका बयान कांग्रेस का चरित्र दिखाता है
कांग्रेस नेता पी चिंदबरम के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राशिद अल्वी ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं. उन्हें अपने विचारों को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को समझना चाहिए. मुझे लगता है कि उनके विचारों पर कांग्रेस पार्टी की लीडरशिप निश्चित तौर पर विचार करेगी.
-भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…