Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

हरियाणा चुनाव को लेकर Rashid Alvi का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, बोले- EC और EVM की वजह से हारी कांग्रेस

किसान नेता ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि किसानों को चुनाव के दौरान पूछा नहीं गया. इस पर राशिद अल्वी ने कहा, कांग्रेस हमेशा किसानों के साथ खड़ी रही है.

Congress Leader Rashid Alvi

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी

हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार पर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने बयान देकर हलचल तेज कर दी है. चढूनी ने कहा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कारण कांग्रेस चुनाव हारी. इस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी (Rashid Alvi) ने कहा कि गुरनाम सिंह चढूनी के इस बयान का कोई मतलब नहीं है.

EC और EVM की वजह से कांग्रेस हारी

राशिद अल्वी ने कहा, “हरियाणा में चुनाव न कांग्रेस हारी है और न ही हुड्डा हारे हैं. हरियाणा में चुनाव आयोग और ईवीएम की वजह से कांग्रेस हारी है. मैं बार-बार कहता आया हूं कि ईवीएम जब तक रहेगी भाजपा ही जीतती रहेगी. यही काम हरियाणा के अंदर हुआ है.”

किसान नेता ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि किसानों को चुनाव के दौरान पूछा नहीं गया. इस पर राशिद अल्वी ने कहा, “कांग्रेस हमेशा किसानों के साथ खड़ी रही है. अगर देश के अंदर 70 – 72 हजार करोड़ रुपये किसानों का किसी ने माफ किया है तो वह कांग्रेस पार्टी ने किया है. किसी दूसरी पार्टी ने ऐसा नहीं किया है. इसलिए इस तरीके के इस तरह के बयान देना ठीक नहीं है.”

अपना ज्ञान अपने संगठन में बांटे- Rashid Alvi

किसान नेता ने कांग्रेस की कमान प्रियंका गांधी को देने के लिए कहा है. इस पर राशिद अल्वी ने कहा, “वह किसान संगठन में हैं, अपना ज्ञान अपने संगठन में बांटे. कांग्रेस पार्टी में क्या होगा, क्या नहीं होगा. इसे कांग्रेस पार्टी तय करेगी. हम तो नहीं कह रहे हैं कि किसान संगठन के अंदर किसे अध्यक्ष बनाया जाए. किसी दूसरे के इशारे पर बयान देना ठीक नहीं है.”

यह भी पढ़ें- ‘आतंकवादियों की पार्टी’ कहे जाने पर BJP ने की खड़गे की खिंचाई, कहा- उनका बयान कांग्रेस का चरित्र दिखाता है

कांग्रेस नेता पी चिंदबरम के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राशिद अल्वी ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं. उन्हें अपने विचारों को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को समझना चाहिए. मुझे लगता है कि उनके विचारों पर कांग्रेस पार्टी की लीडरशिप निश्चित तौर पर विचार करेगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital