Categories: दुनिया

लेबनान में इजरायली हवाई हमलों में 13 की मौत, 36 घायल

लेबनान के विभिन्न क्षेत्रों में इजरायली हवाई हमलों में 13 लोग मारे गए और वहीं 36 लोगों के घायल होने की खबर है. सिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, राष्ट्रीय समाचार एजेंसी (एनएनए) ने बताया कि माउंट लेबनान के चौफ जिले के बारजा शहर में एक तीन मंजिला आवासीय इमारत को निशाना बनाकर इजरायली हवाई हमला किया गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई. वहीं इस हमले में 14 अन्यों के घायल होने की खबर है. इस हमले से इमारतों को भी काफी नुकसान पहुंचा है.

एनएनए ने कहा कि सभी घायलों को सिबलिन सरकारी अस्पताल ले जाया गया है. एनएनए के अनुसार, माउंट लेबनान के मैसरा गांव में एक और इजरायली हवाई हमले में एक इमारत को निशाना बनाया गया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए. एनएनए ने कहा कि इजरायली वायु सेना ने उत्तरी गवर्नरेट के बटरून जिले में एक नगरपालिका, डेयर बिल्ला पर भी हमला किया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्यों के घायल होने की खबर है.

इस बीच लेबनानी सैन्य और नागरिक सुरक्षा सूत्रों ने नाम न बताने की शर्त पर सिन्हुआ को बताया कि इजरायली लड़ाकू विमानों ने शनिवार शाम दक्षिणी नबातियेह शहर के वाणिज्यिक बाजार के केंद्र पर हमला किया, जिसमें पांच लोग घायल हो गए और 30 से अधिक दुकानें नष्ट हो गईं. सैन्य सूत्रों ने बताया कि इजरायली लड़ाकू विमानों ने पूर्वी लेबनान के बालबेक क्षेत्र के कई कस्बों और गांवों पर हवाई हमले किए, जिससे बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा.

वहीं हिजबुल्लाह ने अलग-अलग बयानों में कहा कि उन्होंने इजरायली स्थलों को रॉकेटों से निशाना बनाया, जिनमें सीरिया के कब्जे वाले गोलान हाइट्स के होमा बेस, माले गोलानी बैरक और करेन नफ्ताली में इजरायली सैनिकों का जमावड़ा शामिल है. 23 सितंबर से इजरायली सेना हिजबुल्लाह के साथ बढ़ते तनाव के बीच लेबनान पर हवाई हमले कर रही है.

लेबनानी मंत्रिपरिषद की आपदा जोखिम प्रबंधन इकाई की ओर से जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि देश पर इजरायली हमलों की शुरुआत के बाद से लेबनान में मरने वाले लोगों की कुल संख्या 2,255 तक पहुंच गई है जबकि इसमें 10,524 लोगों के घायल होने की खबर है. वहीं लगभग 1.2 मिलियन लोग विस्थापित हुए हैं.

ये भी पढ़ें- Boeing Layoffs : दुनिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग में होगी छंटनी, 17,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

43 minutes ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

57 minutes ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

1 hour ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

2 hours ago

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

2 hours ago