देश

Ratan Tata Birthday: करना चाहते थे शादी, मगर चीन-भारत युद्ध के कारण अधूरी रह गई रतन टाटा की प्रेम कहानी

Ratan Tata Birthday: आज देश के जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा का 85वां जन्मदिन है. टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा को सिर्फ एक उद्योगपति ही नहीं, बल्कि एक बेहतरीन इंसान के तौर पर भी जाना जाता है. रतन टाटा अपने कर्मचारियों को परिवार की तरह मानते हैं. जब भी रतन टाटा के बारे चर्चा होती है तो उनकी शादी का सवाल जरूर उठता है, इतने बड़े उद्योगपति होने के बाद भी उन्होंने शादी क्यों नहीं की.

खास तौर पर सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर अक्सर चर्चा होती रहती है. रतन टाटा ने एक इंटरव्यू में इस मुद्दे पर खुलकर अपनी दिल की बात को साझा किया था. बावजूद इसके लोग इस विषय पर चर्चा करते रहते हैं.

दादी के देखभाल के लिए आना पड़ा था मुबंई

रतन टाटा के जन्मदिन (Ratan Tata Birthday) के मौके पर जानते हैं कि आखिर उनकी शादी क्यों नहीं हो पाई. बहुत कम लोग जानते हैं कि अरबपति होने के बाद भी रतन की शादी क्यों नहीं हुई. दरअसल, रतन टाटा को भी एक लड़की से प्यार हुआ था, वो लड़की अमेरिका की रहने वाली थी. दोनों एक-दूसरे को काफी पसंद करते थे, लेकिन रतन टाटा को अपनी दादी की देखभाल करने के लिए अमेरिका से मुंबई आना पड़ा.

…तो इस लिए रटन टाटा ने नहीं की शादी

हालांकि इसके बाद वो वापस अपनी लड़की को लेने गए, लेकिन लड़की के माता-पिता ने साल 1962 की लड़ाई की वजह से आने नहीं दिया. जिसकी वजह से दोनों की राहे अलग-अलग हो गईं और इसी वजह से रटन टाटा ने शादी नहीं की.

ये भी पढ़ें: Dhirubhai Ambani: जेब में 500 रु और एक आइडिया… ऐसे शुरू हुई रिलायंस के ‘रिलायबल’ बनने की कहानी

साल 1962 से रतन टाटा ने टाटा ग्रुप में काम करना शुरू किया था. जिसके बाद साल 1991 में उन्हें टाटा ग्रुप के 5वें अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया. इस बीच रतन टाटा को साल 2000 में पद्मभूषण देकर सम्मानित किया गया.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

IITs में छात्र आत्महत्याएं: जातिगत नजरिए से आगे बढ़कर वास्तविक कारणों पर चर्चा जरूरी

IITs में छात्रों की आत्महत्या की घटनाओं के पीछे अकादमिक दबाव, मानसिक तनाव, प्रतिस्पर्धा और…

13 minutes ago

राम जन्मभूमि आंदोलन के मुख्य शिल्पकार को नमन: गृह मंत्री अमित शाह ने अशोक सिंहल को दी श्रद्धांजलि

Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वीएचपी के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक…

17 minutes ago

27 सितंबर के अलावा इतिहास में कब-कब और क्यों रविवार को खुले बैंक?

Sunday Bank Open History In India: कल से होने वाली देशव्यापी हड़ताल के कारण आज…

19 minutes ago

Pitru Paksha Rules: पितृ पक्ष में न करें अन्न की बर्बादी, जानिए 10 अक्टूबर तक किन बातों का रखना है ध्यान

पितृ पक्ष 2026 की शुरुआत 27 सितंबर से हो चुकी है. इस दौरान पितरों की…

35 minutes ago

दौड़ रहा है गंगा एक्सप्रेसवे! उन्नाव के एक रैंप को छोड़ कहीं जलभराव नहीं, प्रोजेक्ट मैनेजर ने दी जानकारी

देश भर में जारी भारी और असामान्य मानसूनी बारिश के बीच गंगा एक्सप्रेसवे पूरी तरह…

1 hour ago

India’s First LNG Train Launch: अमित शाह दिखाएंगे हरी झंडी, जानिए क्या है इस डुअल-फ्यूल ट्रेन की खासियत

India First LNG Train: हाइड्रोजन के बाद अब भारतीय रेलवे देश की पहली LNG-डीजल ट्रेन…

2 hours ago