यूटिलिटी

Covid Gadgets: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कम कीमत के ये हेल्थ गैजेट्स रखेंगे आपका ख्याल, जानिए फायदे

Covid Gadgets: कोरोना के मामले दुनिया भर में बढ़ रहे हैं. इसके नए वेरिएंट को पिछले आए अब तक के कोरोना वेरिएंट से ज्यादा ताकतवर माना जा रहा है. भारत में भी इधर कुछ दिनों से कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं. हालांकि इसकी संख्या अभी सीमित है, लेकिन पूर्व मे हुए इससे नुकसान में जन-धन की हानि को देखते हुए सावधानी बरतने की जरूरत है.

कोरोना संक्रमण के संभावित खतरे को समझते हुए शरीर में होने वाले बदलाव पर निगरानी रखना जरूरी है. क्योंकि कोरोना के लक्षणों को इनके आधार पर भी समझा जा सकता है. इसके लिए कुछ मेडिकल हेल्थ गैजेट्स ऐसे हैं, जिनकी मदद से आप अपनी सेहत का ख्याल रख सकते हैं.

ये गैजेट न सिर्फ आपके शरीर में होने वाले उतार-चढ़ाव पर नजर बनाए रखेंगे, बल्कि बिना अस्पताल गए आप इनका उपयोग करते हुए कोरोना से जुड़ी कुछ खास जांचें भी कर सकते हैं. अगर इनके कीमतों के अनुसार इनका आंकलन किया जाए तो यह आपके बजट के अंदर भी फिट बैठेंगे.

पल्स ऑक्सीमीटर से जांचे ऑक्सीजन

ऑक्सीजन लेवल में कमी कोरोना के आम लक्षणों में से एक है. कोरोना के मामलों में यह बात भी सामने आई है कि व्यक्ति देखने में तो स्वस्थ्य लगता है, लेकिन धीरे-धीरे उसका ऑक्सीजन लेवल कम होते जाता है. इसका पता उसे तब लगता है जब अचानक से उसके शरीर में ऑक्सीजन लेवल काफी कम हो जाता है.

अगर शुरु में ही इसका पता चल जाए तो इससे बचाव के उपाय किए जा सकते हैं. पल्स ऑक्सीमीटर से शरीर में ऑक्सीजन के होने वाले उतार-चढ़ाव को नापा जा सकता है. आमतौर पर पल्स ऑक्सीमीटर की कीमत 500 से लेकर 3500 तक रहती है. इस गैजेट की सहायता से ऑक्सीजन लेवल को बताने वाले SpO2 के स्तर को जांचा जा सकता है.

इसे भी पढ़ें: WhatsApp: 31 दिसंबर से इन स्मार्टफोन में बंद हो जाएगा व्हाट्सऐप, देखें पूरी लिस्ट

डिजिटल IR थर्मामीटर से जांचे शरीर का तापमान

संक्रमण के दौरान यह जरूरी है कि एक ऐसा उपकरण हो, जो बिना शरीर को टच किए इसका तापमान बता सके. इसके लिए डिजिटल IR थर्मामीटर एक उपयोगी गैजैट है. यह बाजार में लगभग 1000 रुपए की कीमत के आसपास उपलब्ध है.

डिजिटल ब्लड मॉनीटर के फायदे हैं कई

ब्लड प्रेशर का अचानक घटना या बढ़ना भी इस वायरस के लक्षणों में से एक है. इसे जांचने के लिए डिजिटल ब्लड मॉनीटर को आजमाया जा सकता है. यह 1500 से लेकर 5000 रुपए की रेंज में बाजार में मिल सकता है.

Rohit Rai

Recent Posts

दौड़ रहा है गंगा एक्सप्रेसवे! उन्नाव के एक रैंप को छोड़ कहीं जलभराव नहीं, प्रोजेक्ट मैनेजर ने दी जानकारी

देश भर में जारी भारी और असामान्य मानसूनी बारिश के बीच गंगा एक्सप्रेसवे पूरी तरह…

29 minutes ago

India’s First LNG Train Launch: अमित शाह दिखाएंगे हरी झंडी, जानिए क्या है इस डुअल-फ्यूल ट्रेन की खासियत

India First LNG Train: हाइड्रोजन के बाद अब भारतीय रेलवे देश की पहली LNG-डीजल ट्रेन…

1 hour ago

सबक नहीं सीखा क्या… UNGA के मंच से रूस ने जर्मनी को क्यों याद दिलाया दूसरा विश्व युद्ध?

Russia Germany Clash: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में रूस और जर्मनी आमने-सामने आ गए हैं.…

2 hours ago

UP से लेकर छत्तीसगढ़ और बिहार तक…14 राज्यों में मचा हाहाकार, क्या है ये राक्षसी ‘Cyclone Arnab’?

Cyclone Arnab Kya Hai: बंगाल की खाड़ी से उठे मौसमी सिस्टम ‘अर्नब’ के असर से…

2 hours ago

UPSC Recruitment 2026: केंद्र सरकार में अफसर बनने का बड़ा मौका, 13 स्पेशलिस्ट पदों पर निकली भर्ती

UPSC Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्र सरकार और दिल्ली प्रशासन में…

2 hours ago

UN में वीटो पावर दिलाने उतरे पुतिन! रूस ने ठोकी भारत की दावेदारी, क्यों कांप उठा PAk?

India UNSC Permanent Seat: रूस लंबे समय से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विस्तार और…

3 hours ago