बेंगलुरु के AI इंजीनियर अतुल सुभाष, जिन्होंने तनाव में आकर जान दे दी थी.
पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या करने वाले एआई इंजीनियर अतुल सुभाष को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है. यह याचिका सुप्रीम कोर्ट के वकील विशाल तिवारी ने दायर की है. याचिका में मांग की गई है कि घरेलू हिंसा से संबंधित कानून का हो रहे गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए संशोधित कानून लाया जाए.
याचिका में सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक एक्सपर्ट कमेटी के गठन की भी मांग की गई है. कमेटी इन कानूनों में सुधार को लेकर सुझाव दे. साथ ही यह भी कहा गया है कि शादी का रजिस्ट्रेशन शादी में मिलने वाले गिफ्ट/पैसा दिया जाए उसका रिकॉर्ड तैयार किया जाए क्योंकि अक्सर दहेज उत्पीड़न के मुकदमे के समय इसे बढ़ा-चढ़ा कर लड़की या उसके परिवार द्वारा बताया जाता है. याचिका में सुप्रीम कोर्ट के दो फैसलों का हवाला देते हुए पति और उसके परिवार के सदस्यों का उत्पीड़न रोकने के लिए की गई टिप्पणियों पर विचार करने और उन्हें लागू करने का निर्देश देने की मांग की गई है.
अतुल सुभाष ने 9 दिसंबर को आत्महत्या कर ली थी. 80 मिनट के वीडियो और 24 पन्नों के सुसाइड नोट में अतुल सुभाष ने अपनी पत्नी और ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए है. अतुल ने आत्महत्या की वजह अपनी पत्नी पर उत्पीड़न के आरोप लगाए है. इसी बीच सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा है कि आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में किसी को केवल उत्पीड़न के आधार पर दोषी नहीं ठहराया जा सकता है.
सुप्रीम कोर्ट की यह टिप्पणी काफी अहम मानी जा रही है. हालांकि अतुल सुभाष के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अतुल और उनके परिवार के खिलाफ दीवानी अदालत में चल रहे सभी मुकदमों की फ़ाइल को तलब किया है. अतुल के वकील की माने तो जिला जज कार्यालय से फोन आया था कि अतुल पर चल रहे सभी मुकदमों की तारीख व अन्य विवरण उपलब्ध कराए. वर्तमान में दीवानी अदालत में अतुल के खिलाफ भरण पोषण, घरेलू हिंसा व दहेज उत्पीड़न के मुकदमे चल रहे हैं. सभी फाइलों का रिकार्ड जुटाकर हाई कोर्ट को मेल भेजकर मामले की जांच करने और दोषियों को दंडित करने की मांग की है.
अतुल सुभाष ने अलग रह रही पत्नी और उसके परिवार के हाथों उत्पीड़न का आरोप लगाया था. उनकी पत्नी निकिता सिंघानिया, निकिता की माँ निशा, भाई अनुराग और चाचा सुशील के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है. बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले अतुल सुभाष ने पत्नी निकिता और उसके परिवार के सदस्यों पर उत्पीड़न, झूठे मुकदमे दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली थी.
-भारत एक्सप्रेस
AAJ Sone Ka Bhaw Kya Hai: साल 2028 तक सोना एक बार फिर नया इतिहास…
मानसून की आधिकारिक विदाई के बाद भी देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज…
हिमाचल प्रदेश के शिमला में 17 अक्टूबर 2026 की सुबह 4.1 तीव्रता का भूकंप आया.…
Aaj Ka Panchang 17 October 2026: आज 17 अक्टूबर 2026, शनिवार को शारदीय नवरात्रि के…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कामकाज में…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और…