देश

Lucknow: माफिया संजीव जीवा गोलीकांड में घायल बच्ची का हाल जानने ट्रामा सेंटर पहुंचे सीएम योगी

Lucknow: माफिया संजीव जीवा गोलीकांड में घायल हुई बच्ची का हाल जानने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को केजीएमयू के ट्रामा सेंटर पहुंचे. बुधवार को कोर्ट में गोली चलने के दौरान डेढ़ साल की बच्ची भी घायल हो गई थी. मुख्यमंत्री ने ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों की टीम से बात की है और बच्ची को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने को कहा है. इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और कुलपति डॉ बिपिन पुरी मौजूद रहे. KGMU के कुलपति डॉ. बिपिन पुरी ने कहा कि बच्ची की हालत स्थिर है और अभी गोली निकालने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

लखनऊ कोर्ट में वकील के भेष में विजय यादव ने माफिया संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की हत्या कर दी थी. इस दौरान कोर्ट परिसर में मौजूद डेढ़ साल की बच्ची भी गोली लगने से घायल हो गई. बता दें कि जीवा को मैग्नम अल्फा .357 बोर पिस्टल से 6 राउंड फायरिंग कर ढेर किया गया था. इस घटना के बाद से ही यूपी का राजधानी में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं तो वहीं हमलावर विजय यादव भी अस्पताल में भर्ती है.

ये भी पढ़ें- Lucknow: लड़की को भगाने के आरोप में आजमगढ़ जेल में भी रहा है माफिया जीवा को गोली मारने वाला विजय यादव, 22 मार्च को निकला था लखनऊ के लिए, पिता ने बयां की पूरी कहानी

बच्ची का अस्पताल में जारी है इलाज

इस गोलीकांड के बाद वकीलों ने हमलावर को पकड़ लिया था और जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया था. विजय यादव बुरी तरह से घायल हो गया था और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी उम्र 25 साल बताई जा रही है और वह जौनपुर जिले के केराकत कस्बे का सुल्तानपुर गांव का निवासी बताया जा रहा है. इस घटना में बच्ची की मां के हाथ में भी गोली लगी थी और दो सिपाही भी घायल हुए थे. सभी का इलाज चल रहा है. वहीं गुरुवार को सीएम के ट्रामा सेंटर पहुंचे और बच्ची का हाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर इलाज करने के लिए कहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

संभल हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द की, यूपी सरकार पर 10 लाख का जुर्माना

सुप्रीम कोर्ट ने संभल हिंसा मामले के आरोपी मुल्ला अफरोज की NSA के तहत हिरासत…

3 minutes ago

RBI रेपो रेट से लेकर फ्रिज-एसी और ITR तक…जानिए 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल जाएगा?

October 2026 Rule Changes: 1 अक्टूबर 2026 से बैंकिंग, ATM निकासी, LPG KYC, FD, स्मॉल…

16 minutes ago

बिस्तर से निकला नोटों का ढेर, अलमारी में कुबेर का खजाना! बिहार में ADM-सब रजिस्ट्रार कपल के घर रेड

बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी ब्यूरो ने पटना के एडीएम…

24 minutes ago

किराए के मकान में चल रहा था नकली नोटो का खेल! जम्मू से बरामद हुई फेक करेंसी, तीन गिरफ्तार

Jammu Fake Currency Case: जम्मू की सैनिक कॉलोनी पुलिस ने नकली करेंसी तैयार करने के…

27 minutes ago

जीवन को बदल देने वाले महामंत्र: गीता के 10 सूत्र जो रोजमर्रा की जिंदगी आसान बना सकते हैं

Life-Changing Maha Mantras: साक्षी श्री की किताब ‘जीवन को बदल देने वाले महामंत्र’ गीता के…

31 minutes ago

TRAI Data August 2026: जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा मोबाइल यूजर्स, एयरटेल भी आगे; MTNL को हुआ नुकसान

TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…

43 minutes ago