देश

Chattisgarh: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में IAS रानू साहू को ईडी ने किया गिरफ्तार, आईएएस समीर विश्नोई पहले ही हो चुके थे अरेस्ट

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ में धन शोधन के एक मामले में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी रानू साहू को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. ईडी के अधिवक्ता सौरभ पांडेय ने बताया कि साहू को अदालत में पेश किया गया है और जांच एजेंसी ने उनकी 14 दिन की हिरासत की मांग की है.

ईडी ने IAS अधिकारी रानू साहू को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़-कैडर की 2010 बैच की आईएएस अधिकारी साहू वर्तमान में राज्य कृषि विभाग में निदेशक के रूप में तैनात हैं. इससे पहले, वह कोयला समृद्ध कोरबा और रायगढ़ जिले में कलेक्टर के रूप में सेवाएं दे चुकी हैं. ईडी के सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी ने शुक्रवार को साहू के रायपुर स्थित आवास पर छापेमारी की थी. सूत्रों ने बताया कि ईडी ने कथित कोयला लेवी घोटाला मामले की जांच के तहत पहले भी साहू से जुड़े परिसरों की तलाशी ली थी और उनकी संपत्ति जब्त की थी.

इससे पहले भी हो चुकी हैं कई गिरफ्तारियां

केंद्रीय एजेंसी ने आयकर विभाग की एक शिकायत का संज्ञान लेने के बाद कथित घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले की जांच शुरू की थी. ईडी ने अपनी जांच के तहत पिछले साल अक्टूबर में राज्य के कई शहरों में छापेमारी की थी. इसके बाद जांच एजेंसी ने आईएएस अधिकारी समीर विश्नोई, कोयला व्यापारी सूर्यकांत तिवारी, उनके चाचा लक्ष्मीकांत तिवारी और एक अन्य कोयला व्यवसायी सुनील अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया था. बाद में ईडी ने राज्य की शक्तिशाली नौकरशाह मानी जाने वाली और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यालय में पदस्थ उपसचिव सौम्या चौरसिया को भी गिरफ्तार किया था. समीर विश्नोई के बाद साहू राज्य में पदस्थ भारतीय प्रशासनिक सेवा की दूसरी अधिकारी हैं, जिन्हें केंद्रीय एजेंसी ने गिरफ्तार किया है.

कोयला लेवी घोटाले से जुड़ा है मामला

प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य में कथित कोयला लेवी घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में पिछले साल दिसंबर में रायपुर की विशेष अदालत में एक अभियोजन परिवाद पेश किया था. ईडी ने परिवाद में जिक्र किया है कि वरिष्ठ अधिकारियों, व्यापारियों, राजनेताओं और बिचौलियों से जुड़े एक गिरोह द्वारा राज्य में कोयला परिवहन के लिए 25 रुपये प्रति टन के हिसाब से अवैध उगाही की जा रही थी.

यह भी पढ़ें- सुभासपा में ओम प्रकाश के खिलाफ बगावत! सपा ने तैयार किया महा-प्लान; बलिया, गाजीपुर समेत इन जिलों में तैयार करेगी ‘राजभर सेना’

इसके अलावा, ईडी राज्य में कथित शराब घोटाले की भी जांच कर रही है, जिसमें कांग्रेस नेता और रायपुर के महापौर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर, छत्तीसगढ़ राज्य विपणन निगम लिमिटेड (सीएसएमसीएल) के प्रबंध निदेशक अरुणपति त्रिपाठी, शराब कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन, होटल कारोबारी नितेश पुरोहित और अरविंद सिंह को गिरफ्तार किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

2 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

2 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

4 hours ago