देश

चक्रवात Fengal को लेकर तमिलनाडु में रेड अलर्ट, IMD ने जारी की एडवाइजरी

Cyclone Fengal: चक्रवात फेंगल के निकट आने से तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में समुद्र में उथल-पुथल और तेज़ हवाएं चल रही हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार चक्रवात फेंगल के आज शाम तक तमिलनाडु तट के साथ-साथ पुडुचेरी के करीब पहुंचने की उम्मीद है.

भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव क्षेत्र शुक्रवार दोपहर को चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया.

तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में भारी वर्षा का अनुमान

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार चक्रवात फेंगल के कारण तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में भारी वर्षा, तेज हवाएं और बाढ़ आने की आशंका है. अधिकारियों ने निचले और तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षा सलाह का पालन करने का आग्रह किया है.

पूरे तमिलनाडु में रेड अलर्ट जारी किया गया है. इसी बीच आईएमडी ने तमिलनाडु के मछुआरों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उनसे 30 नवंबर तक समुद्र में जाने से बचने का आग्रह किया गया है.

चक्रवाती तूफान फेंगल के शनिवार दोपहर पुडुचेरी के निकट पहुंचने की संभावना के मद्देनजर निवासियों से घरों के अंदर रहने को कहा गया है. यहां सभी स्कूल और कॉलेज शनिवार को बंद रहेंगे.

हवा की गति 90 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी

भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को कहा कि चक्रवाती तूफान के पुडुचेरी के निकट पहुंचने की संभावना है और हवा की गति 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है.

आईएमडी के अनुसार, “चक्रवाती तूफान फेंगल चेन्नई से लगभग 210 किमी दक्षिण-पूर्व में अक्षांश 11.8 डिग्री उत्तर और देशांतर 81.7 डिग्री पूर्व के पास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में है. यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और 30 नवंबर की दोपहर के दौरान चक्रवाती तूफान के रूप में पुडुचेरी के करीब कराईकल और महाबलीपुरम के बीच उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों को पार करेगा. हवा की गति 70-80 किमी प्रति घंटे से लेकर 90 किमी प्रति घंटे तक होगी.”

रेड अलर्ट जारी

आईएमडी के चक्रवात प्रभाग के प्रमुख आनंद दास ने कहा कि तमिलनाडु, दक्षिणी आंध्र प्रदेश, केरल और आंतरिक कर्नाटक के कई हिस्सों में भारी से अति भारी वर्षा के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया गया है.

आईएएनएस

Recent Posts

TMC सांसद महुआ मोइत्रा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, एसजी तुषार मेहता ने मांगा समय

महुआ मोइत्रा को नदिया सर्किट हाउस से निकाले जाने और काम में बाधा डालने के…

27 minutes ago

3 या 4 अक्टूबर, कब है जिउतिया? दूर करें कन्फ्यूजन, नोट करें नहाय-खाय व पारण का सही समय

Jitiya Vrat Kab Hai: संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखा जाने वाला…

29 minutes ago

TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका: चार बैंक खातों को अनफ्रीज करने की मांग खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 804 करोड़ रुपए वाले चार फ्रीज बैंक खातों…

34 minutes ago

तालियां रोक नहीं पाए दर्शक, IIT Bombay में जब रोबोट्स ने स्टेज पर किया गजब का डांस

IIT Bombay Robots Dance Video: IIT Bombay ने एक बार फिर साबित कर दिया है…

53 minutes ago

अभिषेक ने चटाई पाकिस्तान को धूल! 4-3 से भारत की फतह, कैसा था लास्ट मिनट का मोमेंट?

Asian Games 2026 हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में…

54 minutes ago