देश

कांग्रेस नेता भाई जगताप के बिगड़े बोल- चुनाव आयोग को बताया ‘कुत्ता’

Congress Leader Bhai Jagtap: कांग्रेस नेता भाई जगताप ने चुनाव आयोग पर विवादित टिप्पणी की है. उन्होंने चुनाव आयोग की तुलना कुत्ते से कर डाली. कांग्रेस नेता भाई जगताप ने शुक्रवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि मैंने 45 से अधिक साल राजनीति में निकाले हैं और महाराष्ट्र में इस तरह के नतीजे आए हैं. जबकि, इन्होंने ऐसा कुछ काम नहीं किया है. मैं पहले से कहता आया हूं कि आज नहीं तो कल इस पर बातचीत होनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मांग की है चुनाव बैलेट पेपर से हो. हमारा लोकतंत्र विश्व में सबसे बड़ा लोकतंत्र है. उस लोकतंत्र पर कोई सवाल उठाता है तो इसका जवाब इलेक्शन कमीशन और सरकार को देना चाहिए. चुनाव आयोग तो कुत्ता है. कुत्ता बनकर नरेंद्र मोदी जी के बंगले के बाहर बैठता है.

एजेंसियों का हो रहा गलत इस्तेमाल: भाई जगताप

कांग्रेस नेता भाई जगताप ने कहा कि सभी एजेंसियां ​​जो हमारे लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए बनाई गई है दुर्भाग्य से उसका गलत इस्तेमाल करके महाराष्ट्र ही नहीं पूरे देश में जो कांड हो रहे हैं. कांड शब्द मैं इसलिए इस्तेमाल कर रहा हूं क्योंकि, जो लोग इनके पास गए और मंत्री पद के लिए झगड़ा कर रहे हैं. इन लोगों के ऊपर आरोप तो लगा था. वो इनके पास गए और इनकी धुलाई मशीन में सब साफ हो गए. महाराष्ट्र में ही नहीं, बल्कि हर राज्य में इन्होंने ऐसा किया है. ये लोकतंत्र के लिए घातक है. आप बैलेट पर आइए, अगर आपको विश्वास है अपने नेतृत्व के ऊपर. नरेंद्र मोदी जी को जब विश्वास है अपने नेतृत्व के ऊपर. विदेशों में भाड़े के लोग भेजकर मोदी-मोदी करते हैं. यहां भी मोदी-मोदी करते हैं. आपको विश्वास है कि आपका नेतृत्व देश की जनता मानती है तो एक बार हो जाए. अगर आपको यकीन है तो आप डरते क्यों है. बैलेट पेपर पर चुनाव कराएं और देश के 150 करोड़ लोगों को मैसेज दे दीजिए की ये सच्चाई है.

ईवीएम सेट और टेंपर की गई: भाई जगताप

उन्होंने कहा कि मैंने ये नहीं कहा कि ईवीएम हैक किया गया. मैं कह रहा हूं कि ईवीएम सेट और टेंपर की गई है. दोनों शब्द अलग-अलग है. ये कोई बहुत बड़ी बात नहीं है. इन्होंने सबसे पहली कोशिश मध्य प्रदेश में की. जहां इनको (भाजपा) कामयाबी भी मिली. आपको याद होगा कि इनका मध्य प्रदेश में महाराष्ट्र जैसे हाल था. लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को यहां पर लैंडस्लाइड विक्ट्री मिली थी. विधानसभा चुनाव में क्या हाल हुआ आपने देखा. मध्य प्रदेश में व्यापमं जैसा घोटाला हुआ था, उसके सभी 32 गवाह की हत्या हुई है. ये हश्र है इस देश के लोकतंत्र का. इससे कहीं ना कहीं आशंका पैदा होती है.

आईएएनएस

Recent Posts

100 साल का हुआ UPSC: जानिए कैसे ली कमीशन की सिफारिश से बदला भारत का प्रशासनिक ढांचा

1 अक्टूबर 1926 को स्थापित UPSC ने 1 अक्टूबर 2026 को अपना शताब्दी वर्ष पूरा…

3 minutes ago

अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस: जब भोजपुरी के सुरों ने अंग्रेजी की दुनिया में बांधा समां

प्रत्येक वर्ष 30 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस मनाया जाता है. यह दिवस संत जेरोम…

4 minutes ago

पीएम मोदी के न्योते पर भारत आएंगे स्विस राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन, पांच अक्टूबर से तीन दिवसीय दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन 5 से 7 अक्टूबर…

14 minutes ago

पश्चिम बंगाल के तत्कालीन मुख्यमंत्री को तत्कालीन मंत्री ने क्यों ट्रांसफर किया 30 लाख रुपए?

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री के खाते से पूर्व मुख्यमंत्री को 30 लाख रुपए ट्रांसफर…

16 minutes ago

हरियाणा के सीएम और विधायकों से मिलेंगे पीएम मोदी, 3 अक्टूबर में क्या होने वाला है?

पीएम मोदी 3 अक्टूबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश भाजपा के बड़े…

19 minutes ago

‘मैंने कुछ गलत नहीं किया…’ पर कोर्ट ने नहीं सुनी दलील; राजू सिंह की सजा पर स्टे की मांग खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने गैर-इरादतन हत्या के मामले में बिहार के साहिबगंज से पूर्व बीजेपी…

22 minutes ago