लीगल

सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू में RBI शाखा की CBI जांच की मांग वाली याचिका की खारिज, जानें क्या है मामला

जम्मू में स्थित RBI की क्षेत्रीय शाखा की CBI जांच की मांग वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने खारिज कर दिया है. यह याचिका पंजाब के अमृतसर के रहने वाले सतीश भारद्वाज की ओर से दायर की गई थी. याचिका में कहा गया था कि आरबीआई ने अगस्त 2013 में जम्मू-कश्मीर में 30 करोड़ रुपये के डिफेक्टेड नोटों की अदला बदली की थी.

याचिका में उक्त तथ्य को छिपाया गया -कोर्ट

याचिकाकर्ता के मुताबिक उन नोटों पर अलगाववादी नारे लिखें हुए थे. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की बेंच ने याचिका को खारिज कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता बैंक का बर्खास्त कर्मचारी है, साथ ही उक्त तथ्य को याचिका में छिपाया गया था. इससे पहले पिछली सुनवाई में अदालत ने याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार को जवाब दाखिल करने का अंतिम अवसर दिया था.

कोर्ट ने यह साफ कर दिया था कि इसके अलावे और कोई अवसर नही दिया जाएगा. याचिका में कहा गया था कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा अपग्रेड की गई पॉलिसी 2009 के अनुसार कटे फटे या ऐसे नोटों की अदला बदली नही की जाएगी, जिनपर कुछ लिखा हुआ है. इसके बावजूद आरबीआई ने अपने पॉलिसी के खिलाफ जाकर ऐसे नोट बदले.

जानें क्या था मामला

याचिकाकर्ता ने यह भी दावा किया था कि इस मामले को वह 2013 में सीबीआई के पास गए थे. वहां उनका बयान दर्ज कर मामले की प्राथमिक जांच के लिए उसे कश्मीर के एसएसपी क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया था. बता दें कि आरबीआई ने उनके आरटीआई प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया और सीबीआई ने उनके प्रतिनिधित्व पर कार्रवाई करने में विफल रही, इसलिए याचिकाकर्ता ने नोटों को बदलने की अनुमति देने के लिए आरबीआई के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट से राजस्थान सरकार को मिली बड़ी राहत, एनजीटी द्वारा लगाए गए 746.88 करोड़ रुपये के जुर्माने पर रोक

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: पुलिस की विवेचना रिपोर्ट में CCTV से 105 घटनाएं उजागर, 8 आरोपियों पर शिकंजा; भारत एक्सप्रेस के पास चार्जशीट

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 'भारत एक्सप्रेस' के पास पुलिस की आधिकारिक चार्जशीट…

1 hour ago

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की रहस्यमयी मौत, चौथी मंजिल से लगाई छलांग, कटा मिला प्राइवेट पार्ट

Premanand Maharaj: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के एक शिष्य की रहस्यमयी मौत हो गई.…

2 hours ago

‘आप हमें लगातार गौरवान्वित कर रहे’, पीएम मोदी ने एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर गुलवीर, मनप्रीत और बारानिका को दी बधाई

PM MODI HAILS ASIAN GAMES MEDALISTS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 (आइची-नागोया) में…

2 hours ago

‘भाजपा में आने के बाद मुझे कुछ नहीं मिला’, कैप्टन अमरिंदर बोले- कांग्रेस भी शायद वापस न ले

Captain Amarinder Singh: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने…

2 hours ago

यूपी में मौसम का तांडव! भारी बारिश और रेड अलर्ट जारी, जानिए कैसा है आपके जिले का हाल?

उत्तर प्रदेश में 27 सितंबर तक भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका को…

3 hours ago