देश

‘दिल्ली का शीश महल छोड़कर पंजाब के आलीशान…’ केजरीवाल की रिहाई पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता क्या बोलीं?

Rekha Gupta On Arvind Kejriwal: शुक्रवार (27 फरवरी) को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ी राहत दी है. आबकारी नीति (Delhi excise policy case) मामले में कोर्ट ने पूर्व सीएम और पूर्व डिप्टी सीएम समेत सभी आरोपियों को बरी किया है. हालांकि इस पर अब दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) का तीखा बयान सामने आया है.

रेखा गुप्ता ने किया कटाक्ष

दिल्ली की सीएम और बीजेपी नेता रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल को लेकर बड़ा बयान दिया है, साथ ही उनकी इस रिहाई पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं. रेखा गुप्ता ने केजरीवाल पर आरोप लगाया कि जांच के दौरान सबूतों से छेड़छाड़ की गई और बड़ी संख्या में मोबाइल फोन व डेटा नष्ट किए गए. दिल्ली सीएम ने सवाल किया, “अगर वे (केजरीवाल) सही थे तो जैसे ही जांच शुरू हुई, आबकारी नीति को तुरंत वापस क्यों ले लिया?”

‘शीश महल’ को लेकर साधा निशाना

रेखा गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल की कथित सादगी वाली छवि पर तीखा हमला बोला. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो व्यक्ति 42 साइज की शर्ट पहनता है, वह 44 साइज की शर्ट पहनकर खुद को आम और साधारण दिखाने की कोशिश करता है. उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें ‘शीश महल’ जैसी सुविधाओं में रहने की आदत है और दिल्ली छोड़ने के बाद भी वे पंजाब में उसी तरह के आलीशान आवास में रह रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि जो व्यक्ति प्राइवेट जेट से यात्रा करता हो, वह खुद को साधारण और ईमानदार बताने का दावा कैसे कर सकता है.

‘एक के साथ एक मुफ्त’ शराब योजना

मुख्यमंत्री ने आगे आरोप लगाया कि केवल आबकारी नीति ही नहीं, बल्कि अन्य सरकारी योजनाओं में भी गंभीर अनियमितताएं हुई हैं. उन्होंने स्कूलों के निर्माण, अतिरिक्त क्लासरूम परियोजनाओं और अन्य भवन निर्माण कार्यों में लागत बढ़ने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कई परियोजनाओं में स्वीकृत बजट से कहीं ज्यादा खर्च किया गया, जिससे ठेकेदारों को अनुचित लाभ पहुंचा.


ये भी पढ़ें: मराठी अस्मिता की फिर छिड़ी ‘जंग’! बजट सत्र में भिड़े पक्ष-विपक्ष; विधानसभा के बाहर किया जोरदार प्रदर्शन


इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने ‘एक के साथ एक मुफ्त’ शराब योजना और ठेकेदारों के कमीशन में कथित बढ़ोतरी को भी सवालों के घेरे में रखा. उनका दावा है कि कमीशन दर को 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत किया गया और पूरे सेक्टर को निजी हाथों में सौंपने की दिशा में कदम उठाए गए, जिससे संदेह पैदा होता है. उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने समय-समय पर चिंता व्यक्त की है और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे पहलुओं पर भी प्रश्न उठे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

35 minutes ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

42 minutes ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

2 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

2 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

2 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

2 hours ago