देश

दुर्लभ बीजों को सरंक्षित करने वाली पद्मश्री से सम्मानित महिला किसान कमला पुजारी का निधन; पीएम मोदी ने जताया दुख

Farmer Kamala Pujari Passed Away: पद्मश्री से सम्मानित और प्रसिद्ध जैविक किसान कमला पुजारी का निधन हो गया है. वे 74 वर्ष की थीं. उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. पीएम मोदी ने उनकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की हैं. पीएम मोदी ने कहा कि मैं कमला पुजारी के निधन से बहुत दुखी हूं, जैव विविधता की रक्षा करने में उनके काम को वर्षों तक याद किया जाएगा.

पीएम मोदी ने शनिवार को X.com पर ट्वीट कर कहा, ”कमला पुजारी जी के निधन से बहुत दुःख हुआ. उन्होंने कृषि, विशेष रूप से जैविक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने और देसी बीजों की रक्षा करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. जैव विविधता की रक्षा करने में उनके काम को वर्षों तक याद किया जाएगा. वह आदिवासी समुदायों को सशक्त बनाने में भी एक प्रकाश स्तंभ थीं. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना. ओम शांति!”

‘जैविक खेती के लिए उनका योगदान याद रहेगा’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी कमला पुजारी के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर लिखा, ”प्रख्यात जैविक किसान कमला पुजारी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ. उन्हें धान और अन्य फसलों के लुप्तप्राय और दुर्लभ बीजों को संरक्षित करने की उनकी प्रेरक पहल के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया था. उन्होंने कई किसानों, खासकर महिला किसानों के बीच जैविक खेती को बढ़ावा दिया. जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण में उनके योगदान को याद किया जाएगा. उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं.”

स्वदेशी बीजों की सैकड़ों किस्में संरक्षित कीं थीं

बता दें कि कमला पुजारी का ओडिशा के कटक में दिल का दौरा पड़ने से देहांत हो गया. उन्होंने 74 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. साल 2019 में जैविक खेती को बढ़ावा देने और स्वदेशी बीजों की 100 से अधिक किस्मों के संरक्षण के लिए कमला पुजारी को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया था.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अमृतसर पहुंचे सचिन पायलट; हरमंदिर साहिब में टेका माथा, बोले- ‘पंजाब की कानून-व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल’

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने अमृतसर स्थित श्री…

28 seconds ago

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के लिए नो-वोटिंग: BJP की किस पांसे से बैकफुट पर गए अखिलेश यादव?

UP Rajya Sabha Election Update: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर अब वोटिंग नहीं…

53 seconds ago

एयरपोर्ट पर सिम खोजने का झंझट खत्म! एयर इंडिया का EasyRoam करेगा काम आसान

Air India EasyRoam SIM: विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एयर इंडिया ने EasyRoam…

3 minutes ago

अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म रेटिंग में बड़ा सुधार: CARE Ratings से मिली अब तक की सबसे हाई ‘CARE AA’ रेटिंग

Adani Enterprises Credit Rating: CareEdge ने अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर CARE AA…

38 minutes ago

डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट और विदेश यात्रा! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगी रिपोर्ट, बनाई जाएगी खास कमेटी

सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…

47 minutes ago