गणतंत्र दिवस 2024 (फाइल फोटो)
Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस 2024 परेड में शामिल होने वाली झांकियों को लेकर सियासत गर्म हो गी है. रक्षा मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस बार गणतंत्र दिवस 2024 के समारोह में पंजाब और पश्चिम बंगाल की झांकियां नहीं दिखाई जाएंगी. इसको लेकर सियासत टकारवपूर्ण होती जा रही है. इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने झांकियों के चयन में भेदभाव करने के आरोप लगा दिए हैं. इस मामले में रक्षा मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि पंजाब की झांकी इस साल की थीम के ‘व्यापक विषयों’ के अनुरूप नहीं थी.
न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि गणतंत्र दिवस परेड 2024 के लिए, पंजाब और पश्चिम बंगाल राज्य सहित 30 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने परेड में भाग लेने की इच्छा जताई थी. इसमें कहा गया कि इन 30 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में से, हर साल की तरह इस बार भी केवल 15-16 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को गणतंत्र दिवस परेड 2024 में अपनी झांकी पेश करने के लिए चुना गया है.
यह भी पढ़ें-Bihar Politics: बिहार में सियासी भूचाल! विधानसभा स्पीकर की लालू यादव से मुलाकात ने बढ़ाई सरगर्मी
इस मामले में रक्षा मंत्रालय का कहना है कि एक्सपर्ट कमेटी की मीटिंग के पहले 3 चरण की बैठक में पंजाब की झांकी के प्रस्ताव पर विचार किया गया था, लेकिन तीसरे चरण की बैठक के बाद पंजाब की झांकी पर विचार नहीं किया गया. इसमें कहा गया कि इस बार की परेड के व्यापक विषयों के अनुरूप न होने पर झांकी पर आगे विचार नहीं किया गया.
यह भी पढ़ें-Ram Mandir के नाम पर हो रहा था बड़ा QR Code Scam, विश्व हिंदू परिषद के नेता ने किया भंडाफोड़
गौरतलब है कि इसके अलावा पश्चिम बंगाल की झांकी के प्रस्ताव पर भी एक्सपर्ट कमेटी ने पहले दो राउंड की मीटिंग की. इसमें इन पर विचार किया गया. सेकेंड राउंड की मीटिंग के बाद पश्चिम बंगाल की झांकी पर विचार नहीं किया गया. यह भी इस बार के थीम के अनुरूप नहीं पाई गईं.
-भारत एक्सप्रेस
ACS Sanjay Dubey On MP Urban Body Scam: वायरल वीडियो पर नगरीय प्रशासन विभाग के…
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…
BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…
अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…
हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…
अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…