देश

“BJP की ‘दलाल’ है बंगाल कांग्रेस”, सीट शेयरिंग के सवाल पर भड़के TMC नेता कुणाल घोष

Politics: बंगाल राज्य की कांग्रेस बीजेपी की ‘दलाल’ की भूमिका निभाती है. जहां तक अभी सीट बंटवारे का सवाल का है तो अभी हमारे पास इसको लेकर कोई लेटेस्ट जानकारी नहीं है. इस पूरी प्रक्रिया को टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी देख रही हैं. वह ही अंतिम निर्णय लेंगी और सही समय पर सूचित करेंगी. टीएमसी नेता कुणाल घोष ने यह बाते कही है. दरअसल, केंद्र से मोदी सरकार को बेदखल करने के लिए बनाए गए विपक्षी गठबंधन के दलों के बीच अभी तक सीट शेयरिंग पर बात नहीं बन पाई है. 4 बार की बैठक के बाद अभी तक सीट शेयरिंग के लिए कोई फार्मूला नहीं बन पाया है.इस बीच टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है.

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी का ‘कुक’ अवतार! मां सोनिया के साथ बनाया संतरे का मुरब्बा, देखें वायरल VIDEO

पूरा जोर लगा रहा है इंडिया गठबंधन

गौरतलब है कि 2024 लोकसभा चुनाव में अब बस कुछ ही महीने रह बचा है. केंद्र से बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए विपक्षी गठबंधन इंडिया पूरा जोर लगा रहा है. 2024 में कमल को डुबोने के लिए सभी विपक्षी दल 4 बार मीटिंग कर चुके हैं. लेकिन अभी सीट शेयरिंग को लेकर बात नहीं बन पा रही है. दिल्ली में चौथी बार भी विपक्षी गठबंधन के नेताओं की बैठक हुई, लेकिन सीट शेयरिंग की बात धरी रह गई. पंजाब में आम आदमी पार्टी ने ऐलान कर दिया कि वो अकेले ही चुनाव लड़ेगी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी अकेले चुनाव लड़ने का इरादा जताया है. वहीं महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) ने 23 सीटों की मांग की है, जिससे सीटों का बंटवारा और पेचीदा हो गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

22 minutes ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

4 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

4 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

4 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

4 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

5 hours ago