दुनिया

Russia Ukraine War Update: फिर हिंसक हुई जंग, यूक्रेन के हमले में रूस के 21 लोगों की मौत, 3 बच्चे भी शामिल

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध फिर से हिंसक हो गया है. शनिवार को यूक्रेन के हमले में रूस में 21 लोगों की मौत हो गई. जिसमें तीन बच्चे भी शामिल हैं. इसके अलावा 111 लोग घायल बताये जा रहे हैं. यह हमला को रूस के बेलगोरेद शहर में हुआ है. जो यूक्रेन की सीमा से महज 30 किलोमीटर की दूरी पर है. यह खार्कीव, लुहांस्क, सूमी इलाकों से सटा हुआ है. इससे कुछ दिन पहले रूस ने यूक्रेन पर बड़ा हमला किया था. इस हमले में यूक्रेन के 41 लोगों की मौत हो गई थी. अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, यह साल 2022 में शुरू हुए युद्ध का सबसे बड़ा हमला था.

वहीं यूक्रेन के अटैक को रूस ने कस्टर बम से हमला बताया है और इसे आतंकी हमले कहा है. रूस के मुताबिक, यह यूक्रेन की सोची समझी साजिश है जिससे की आम नागरिकों को निशाना बनाया जा सके. इसके साथ अब इस मुद्दे पर चर्चा के लिए यूएनएससी की बैठक बुलाई गई है. ये ड्रोन रूस के मॉस्को, ब्राइंस्क, ओरिओल और कुर्स्क इलाके की तरफ बढ़ रहे थे. वहीं, मंत्रालय की एयरक्राफ्ट यूनिट ने दावा किया है कि उन्होंने शुक्रवार को भी बेलगोरेद शहर पर दागे गए 13 यूक्रेनी रॉकेट तबाह किए थे.

इसके अगले ही दिन यानी 30 दिसंबर को रूस के रक्षा मंत्री ने दावा किया कि रूसी सेना ने यूक्रेन के मैरींका शहर को अपने कब्जे में ले लिया है. यानी हालात सुधरने के बदले बिगड़े हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

3 minutes ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

5 minutes ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

29 minutes ago

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

3 hours ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

3 hours ago