देश

Republic Day 2024: भारत एक्सप्रेस में धूमधाम से मना गणतंत्र का महापर्व, चेयरमैन उपेन्द्र राय ने साथियों के लिए लिखा खास संदेश

Republic Day 2024: देश आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. गणतंत्र दिवस पर निकलने वाली झांकी और परेड में दुनिया सशक्त भारत की नई तस्वीर देख रही है. वहीं देश के अग्रणी न्यूज नेटवर्क ‘भारत एक्सप्रेस’ में भी गणतंत्र के इस महापर्व को धूमधाम से मनाया गया. संस्थान के नोएडा स्थित कार्यालय पर इस खास मौके पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत इस कार्यक्रम का शुभारंभ भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के डायरेक्टर एवं ग्रुप मैनेजिंग एडिटर राधेश्याम राय ने झंडारोहण करते हुए किया. इसके बाद राष्ट्रगान का आयोजन हुआ.

चेयरमैन उपेन्द्र राय ने लिखा साथियों के लिए खास संदेश

इस अवसर पर कार्यक्रम में ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेन्द्र राय द्वारा संस्थान के कर्मचारियों के लिए लिखे हुए संदेश को राधेश्याम राय ने पढ़कर सुनाया. अपने संदेश में उपेन्द्र राय ने लिखा-

मेरे प्यारे साथियों,

आप सभी को 75वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. इस साल का गणतंत्र दिवस दो वजहों से अत्यंत महत्वपूर्ण हो गया है. पहला यह कि आज हम देश का 75वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। और दूसरा इस वर्ष रखी गई गणतंत्र दिवस की थीम ‘लोकतंत्र की जननी’। यह थीम हमें याद दिलाती है कि हम सभी लोकतंत्र की आधारशिला हैं और हमारी सहभागिता से ही सशक्त और समृद्ध भारत का उज्ज्वल सपना साकार हो रहा है।

हम एक ऐसे महान राष्ट्र का हिस्सा हैं जो विकास, समृ‌द्धि और सामाजिक समरसता की दिशा में काम कर रहा है। हम सभी का यह कर्तव्य है कि हम अपने क्षेत्र में सशक्तीकरण का समर्थन करें और अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहे। हमें साथ मिलकर समस्त समस्याओं का समाधान ढूंढने का संकल्प करना है ताकि हम अगले वर्षों में और भी बेहतर कार्य कर सकें। हमें यह याद रखना चाहिए कि कैसे हम एकजुटता और सामंजस्य के माध्यम से नए मील के पत्थरों को पार कर सकते हैं। सफलता का सूत्र हमारे साथ मिलकर काम करने में है और हम इसे मिलकर ही हासिल कर सकते हैं।

जैसा कि गौतम बुद्ध का संदेश है कि जीवन में हजारों युद्ध जीतने से बेहतर स्वयं पर विजय प्राप्त करना है। यदि स्वयं पर विजय प्राप्त कर लिया तो फिर जीत हमेशा तुम्हारी होगी। इसे तुमसे कोई नहीं छीन सकता। इसी तरह हमें जीवन में लक्ष्य बड़ा साधना है और उसी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयासरत रहना है।

महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में उल्लेख किया है कि सामाजिक न्याय के लिए अनवरत प्रतिबद्ध रहे। गणतंत्र दिवस, हमारे आधारभूत मूल्यों और सि‌द्धांतों को स्मरण करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। जब हम, उनमें से किसी एक बुनियादी सि‌द्धान्त पर चिंतन करते हैं, तो स्वाभाविक रूप से अन्य सभी सिद्धांतों पर भी हमारा ध्यान जाता है।

इस अवसर पर हमें अपने कार्यों से नाम रोशन करने का संकल्प करना चाहिए। आज हम सब ऐतिहासिक पल के हमसफर हैं, जब हमारा देश लोकतंत्र की जननी और विकसित भारत की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। यह हमारा सामूहिक दायित्व है कि हम एक समृद्ध समाज का भविष्य रचने के लिए अग्रसर रहें।

जय हिंद! जय भारत

चेयरमैन उपेंद्र राय के इस संदेश को पढ़ने के बाद भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के डायरेक्टर एवं ग्रुप मैनेजिंग एडिटर राधेश्याम राय ने संस्थान के कर्मचारियों को संबोधित किया.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Rai

Recent Posts

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

46 minutes ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

2 hours ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

3 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

3 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

3 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

3 hours ago