नीतीश-तेजस्वी के बीच खाली कुर्सी.
Nitish-Tejashwi Sitting Away Republic Day Function: बिहार में आरजेडी और जेडीयू के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। इसका एक और सबूत वायरल हो रही यह तस्वीर है. यह तस्वीर आज 26 जनवरी की है जब राज्य स्तरीय समारोह में भाग लेने के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव शामिल हुए. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर थे.
इस बड़े सरकारी कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के बीच में दूरियां साफ नजर आई. सीएम नीतीश कुमार के बगल वाली कुर्सी खाली थी लेकिन डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव दूर बैठे नजर आए. डिप्टी सीएम के पास बिहार विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी बैठे नजर आए. जानकारी के अनुसार मंच पर दोनों ही नेताओं के बीच कोई बातचीत भी नहीं हुई.
बिहार में इन दिनों सियासी उथल-पुथल मची हुई है. सभी पार्टियां लगातार बैठकें कर रही है. वहीं दूसरी ओर आरजेडी मान-मनौव्वल में जुटी है. वह कैसे भी करके बिहार की सत्ता में बने रहना चाहती हैं. फिलहाल लालू यादव पूरी तरह से सक्रिय हो चुके हैं. इस बीच जेडीयू ने आज अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं. पार्टी ने 28 जनवरी को महाराणा प्रताप की रैली का आयोजन किया था लेकिन जानकारी के अनुसार यह भी अब कैंसिल कर दी गई है. जेडीयू ने अपने सभी विधायकों को आज शाम तक पटना पहुंचने का निर्देश दिया है.
इधर दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह के बीच एक बैठक हुई. बैठक में बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े भी मौजूद रहे. वहीं चिराग पासवान आज गृहमंत्री शाह से दिल्ली में मुलाकात कर सकते हैं.
दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…
INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…