नगर विकास मंत्री एके शर्मा
Nikay Chunav: यूपी सरकार ने नगर निकायों में महापौर और चेयरमैन के सीटों के आरक्षण की अंतिम अधिसूचना जारी कर दिया है. सरकार ने 762 में से 760 सीटों से लिए ये अधिसूचना जारी किया. इनमें 17 नगर निगमों में महापौर के अलावा 199 नगर पालिका परिषद और 544 नगर पंचायतों के चेयरमैन की सीटें शामिल हैं.
उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसार, 17 में से 8 नगर निगम अनारक्षित, बाकी में से दो अनुसूचित जाति, 2 पिछड़ा और एक अनुसूचित जाति की महिला के लिए रिजर्व रहेगा.
सूबे के नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि इस बार महापौर की 17 सीटों पर चुनाव होना है. साल 2017 में 16 सीटों के लिए चुनाव हुआ था. शाहजहांपुर सीट पर पहली बार चुनाव होने जा रहा है. महापौर की कुल 17 नगर निगमों में से 8 सीटें अनारक्षित रखी गई हैं, जबकि महिलाओं के लिए तीन सीटें, आरक्षित की गई हैं.
इसके साथ ही पिछड़ा वर्ग के लिए 2 और अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 2 सीटें आरक्षित की गई हैं. इसी प्रकार अनुसूचित जाति महिला और अनुसूचित जाति के लिए 1-1 सीटें आरक्षित की गई हैं. तो वहीं, नगर पालिका परिषदों की 200 सीटों में से अनुसूचित जाति महिला के 9 और अनुसूचित जाति के लिए 18 सीटें, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 18 और पिछड़ा वर्ग के लिए 36 सीटें आरक्षित की गई है. जबकि महिला के लिए 40 और 79 सीटें अनारक्षित श्रेणी में हैं.
नगर पंचायतों की 545 सीटों में 217 सीटें अनारक्षित और 107 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं. इसके अलावा पिछड़ा वर्ग के लिए 98 और पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 49 सीटें, अनुसूचित जाति के लिए 48 तो अनुसूचित जाति महिला के 25 सीटें आरक्षित की गई है. जबकि अनुसूचित जनजाति महिला के लिए एक सीट आरक्षित किया गया है.
ये भी पढ़ें : UP Assembly Winter Session: योगी सरकार ने पेश किया 33 हजार 769 करोड़ का अनुपूरक बजट, नई योजनाओं पर खर्च होंगे 14000 करोड़
मंत्री एके शर्मा ने बताया कि आरक्षण की अंतिम अधिसूचना पर सात दिनों में आपत्तियां मांगी गई हैं. इसके बाद आपत्तियों का निस्तारण करते हुए अंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी. सीटों और वाडरें के आरक्षण की अंतिम अधिसूचना जारी होने के बाद इसकी जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग को दी जाएगी. उन्होंने बताया कि सरकार यह काम 12 दिसंबर तक पूरा कर लेगी.
-भारत एक्सप्रेस
मोदी सरकार का युवाओं के लिए बड़ा तोहफा आया है! कैबिनेट ने क्रेडिट गारंटी फंड…
PM Modi Bihar Visit: पीएम नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली जिले के…
मोदी सरकार का बड़ा फैसला आया है. उनकी कैबिनेट ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 5…
Yuge Yugeen Bharat Museum Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली…
Fertilizer Subsidy 2026: केंद्र सरकार ने रबी सीजन 2026-27 के लिए फॉस्फेटिक और पोटाश (P&K)…
Train Viral Video: भारतीय रेलवे के थर्ड AC कोच में एक परिवार ने मिडिल बर्थ…