RBI गर्वनर शक्तिकांत दास (फोटो ट्विटर)
RBI MPC Rsult On Repo Rate: आरबीआई ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है. रेपो रेट को आरबीआई ने 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा है. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को मौद्रिक नीति कमेटी (एमपीसी) के फैसलों का ऐलान किया.
एमपीसी के 6 में से 4 सदस्य ब्याज दरों को स्थिर रखने पक्ष में थे. यह आठवां मौका है, जब केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. आखिरी बार फरवरी 2023 में रेपो रेट को 25 आधार अंक बढ़ाकर 6.50 प्रतिशत कर दिया गया था. आरबीआई गवर्नर ने कहा कि मौद्रिक नीति के विड्रॉल ऑफ अकोमोडेशन रुख कायम रखने का फैसला किया गया है.
जीडीपी वृद्धि दर को लेकर दास ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में भारतीय अर्थव्यवस्था ने 8.2 प्रतिशत की दर से विकास किया है और हमारा मानना है कि चालू वित्त वर्ष में भारतीय जीडीपी 7.2 प्रतिशत की दर से विकास कर सकती है. वित्त वर्ष 2024-25 के लिए आरबीआई ने जीडीपी अनुमान 0.20 प्रतिशत बढ़ाया है. यह पहले 7.00 प्रतिशत था.
चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 7.3 प्रतिशत, दूसरी तिमाही में 7.2 प्रतिशत, तीसरी तिमाही में 7.3 प्रतिशत और चौथी तिमाही में 7.2 प्रतिशत रह सकती है.
आरबीआई ने अनुमान जताया है कि वित्त वर्ष 2024-25 में महंगाई दर 4.5 प्रतिशत रह सकती है. वित्त वर्ष की पहली तिमाही में महंगाई दर 4.9 प्रतिशत, दूसरी तिमाही में 3.8 प्रतिशत, तीसरी तिमाही में 4.6 प्रतिशत और चौथी तिमाही में 4.5 प्रतिशत रह सकती है.
-भारत एक्सप्रेस
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…
Andaman Cellular Jail Freedom Fighters: डॉ. दिनेश शर्मा ने अंडमान और लखनऊ के ऐतिहासिक संबंधों…
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…
Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…
पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…