Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘कन्हैया कुमार को मारा था थप्पड़… अब अयोध्या के लोगों को दी जमकर गालियां’ वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजियाबाद की थाना टीला मोड़ पुलिस ने अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी दक्ष और अन्नू चौधरी को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने लोकसभा चुनाव में फैजाबाद सीट से भाजपा की हार पर एक वीडियो बनाकर वायरल किया था.

Ghaziabad Police

गाजियाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है. दोनों पर फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की हार के बाद अयोध्या के लोगों को गालियां देते हुए एक वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप है.

कन्हैया कुमार को मारा था थप्पड़

पुलिस ने 6 जून की देर रात उन्हें हिरासत में ले लिया. इनमें से एक युवक दक्ष चौधरी का नाम पहले भी विवादों में रहा है. वह कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारने के मामले में चर्चा में आ चुका है. गाजियाबाद की थाना टीला मोड़ पुलिस ने अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी दक्ष और अन्नू चौधरी को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने लोकसभा चुनाव में फैजाबाद सीट से भाजपा की हार पर एक वीडियो बनाकर वायरल किया था, जिसमें उन्होंने मतदाताओं को गालियां दीं.

अयोध्या के लोगों को गाली देने का वीडियो वायरल

सहायक पुलिस आयुक्त, शालीमार गार्डन, सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि 6 जून को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के बारे में जानकारी मिली थी जिसमें मतदाताओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने की नीयत से अभद्र टिप्पणी की गई है. इसका तत्काल संज्ञान लेकर थाना टीला मोड़ पर केस दर्ज कर दोनों नामजद अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया गया है. गाजियाबाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 295ए और 504 के तहत मुकदमा दर्ज किया है.

यह भी पढ़ें- आज दिल्ली में जुटेंगे एनडीए के नवनिर्वाचित सांसद, नरेंद्र मोदी को चुना जाएगा संसदीय दल का नेता

हिंदू रक्षा दल से जुड़ा है दक्ष चौधरी

आरोपी दक्ष चौधरी हिंदू रक्षा दल (एचआरडी) से भी जुड़ा हुआ है. वह गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ इलाके का रहने वाला है. इससे पहले वह नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारकर चर्चा में आया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital