आस्था

रोजाना इस समय में तुलसी में जल देने पर खुश होंगी मां लक्ष्मी, हमेशा के लिए खोल देंगी खजाना!

Tulsi Puja Special Remedy: सनातन धार्मिक परंपरा में तुलसी में मां लक्ष्मी का वास माना गया है. मान्यता है कि मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी में जल देना आसान और अच्छा उपाय है. विष्णुप्रिया तुलसी में रोजाना जल देने से दुर्भाग्य भी सौभाग्य में बदल सकता है. जो लोग रोजाना तुलसी में जल अर्पित करते हैं उन्हें मां तुलसी के साथ-साथ भगवान विष्णु की विशेष कृपा भी प्राप्त होती है. ऐसा इसलिए क्योंकि तुलसी जी भगवान विष्णु की पत्नी हैं. नियमित रूप से तुलसी में जल देने वालों की किस्मत कब संवर जाती है इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. आइए जानते हैं कि रोजाना किस वक्त तुलसी में जल अर्पित करने पर मां लक्ष्मी की अपार कृपा प्राप्त होने की मान्यता है और इसके लिए सही विधि, नियम और मंत्र क्या है.

सुबह किस समय देना चाहिए तुलसी में जल

शास्त्रों के मुताबिक, तुलसी में जल देने के लिए सर्वोत्तम या सबसे अच्छा समय सूर्योदय से पहले का होता है. रोजाना नहाने के बाद ही सूर्योदय के पहले तुलसी में जल अर्पित करना चाहिए.

जो लोग तुलसी में जल अर्पित करते हैं उन्हें इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि ऐसा करते वक्त कपड़े गीले ना हों. गीले कपड़े पहनकर तुलसी में जल देने से कोई लाभ नहीं मिलता. इसलिए हमेशा सूखे और शुभ रंग का वस्त्र पहनकर तुलसी में जल देना चाहिए.

किस ओर रखें अपना मुंह

तुलसी में जल अर्पित करते वक्त अपना मुंह हमेशा पूरब की ओर ही रखें. इस दिशा मुंह करके तुलसी में जल अर्पित करने पर मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. जिससे उनकी कृपा से जीवन खुशहाल रहता है. जीवन में आर्थिक संकटों का समाना नहीं करना पड़ता.

तांबे के लोटे से दें तुलसी में जल

तुलसी में जल अर्पित करते वक्त दोनों हाथों से लोटे को पकड़ना शुभ माना गया है. साथ ही तुलसी में जल चढ़ाने के लिए तांबे के लोटे का इस्तेमाल करना चाहिए. भगवान सूर्य की आराधना करते हुए तुलसी में जल देना अत्यधिक शुभ और अच्छा माना गया है. इससे शुभ फल की प्राप्त होती है.

तुलसी में जल अर्पित करते वक्त क्या बोलें?

सुबह-सुबह सूर्योदय के वक्त तुलसी में जल अर्पित करते समय सूर्य देव का ध्यान करना चाहिए. सूर्योदय के समय सूर्य देव का ध्यान करते हुए “ओम् मित्राय नमः, ओम् रवये नमः, ओम् सूर्याय नमः, ओम् भानवे नमः, खगाय नमः पूष्णे नमः, हिरण्यगर्भाय नमः, ओम् मरीचये नमः, ओम् आदित्याय नमः ओम् सवित्रे नमः, ओम् अर्काय नमः, ओम् भास्कराय नमः, ओम् श्रीसवित्रिसूर्य नारायणाय नमः” इन मंत्रों को बोलते हुए तुलसी में जल देने से दुर्भाग्य भी सौभाग्य के रूप में चमक उठेगा.

यह भी पढ़ें: मां लक्ष्मी बदलने आ रही हैं इन राशियों के भाग्य, 4 दिन बाद शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन

Dipesh Thakur

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

21 minutes ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

58 minutes ago