चुनाव

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष; ‘सफाईकर्मी, श्रमिक और ट्रांसजेंडर’ को भी न्योता

Narendra Modi’s Swearing-in Ceremony: एनडीए को लोकसभा चुनाव में मिले बहुमत के बाद नई सरकार के गठन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. माना जा रहा है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के पीएम के रूप में 9 जून को शपथ ले सकते हैं. शपथ समारोह में बीजेपी ने सफाई कर्मचारियों. ट्रांसजेंडरों और सेंट्रल विस्टा परियोजना में काम करने वाले मजदूरों को भी आमंत्रित किया है.

इन लोगों को किया जाएगा आमंत्रित

सूत्रों ने बताया कि विशेष आमंत्रित लोगों में केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थी और ‘विकसित भारत’ के एम्बेसडर भी शामिल होंगे. वंदे भारत और मेट्रो ट्रेनों में काम करने वाले रेलवे के कर्मचारियों को भी प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया जाएगा. समारोह रविवार शाम राष्ट्रपति भवन में होगा.

8 हजार से ज्यादा लोग होंगे शामिल

सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति भवन में आठ हजार से अधिक अतिथियों के लिए इंतजाम किये जा रहे हैं. शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां अपने अंतिम दौर में हैं. मोदी के शपथ समारोह में कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों को भी आमंत्रित किया गया है.

यह भी पढ़ें- जनता की उम्मीदों पर फिरा पानी, आरबीआई ने नहीं दी EMI में राहत, रेपो रेट को 8वीं बार रिजर्व बैंक ने रखा स्थिर

इन देशों के राष्ट्राध्यक्षों को भी भेजा गया आमंत्रण

सूत्रों ने बताया कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने समारोह में शामिल होने की पुष्टि कर दी है. नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ को भी न्योता भेजा गया है. देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद पीएम मोदी दूसरे ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो लगातार तीसरी बार पद की शपथ लेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

11 minutes ago

‘इंसानी इंजीनियरों की छुट्टी, एआई से कोडिंग!’ हूती विद्रोहियों ने क्लॉड एआई से बना डाला मिसाइल सॉफ्टवेयर; देखें VIDEO

Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…

15 minutes ago

‘जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय थम गईं सांसें!’ प्रिंसिपल को आया साइलेंट अटैक, दिल दहला देगा VIDEO

राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल…

18 minutes ago

WhatsApp पर ‘NO’ टाइप करते ही खाली हो जाएगा बैंक खाता! भूलकर भी न करें ये गलती; जानें कैसे रहें सुरक्षित

साइबर ठगों ने वॉट्सऐप पर लोगों को ठगने का नया तरीका निकाला है. बैंक खाते…

33 minutes ago

‘मैं आज भी नीतीश के साथ…’, अनंत सिंह ने 9 मौतों वाले बयान पर दी सफाई, नीरज कुमार पर भी साधा निशाना

बिहार में जेडीयू विधायक अनंत सिंह का एक बयान चर्चा में है, जिसमें उन्होंने नीतीश…

50 minutes ago

ट्रंप ने दे दी भारत को टैरिफ से छूट, रूस से कच्चा तेल खरीदने पर अब नहीं लगेगी पेनल्टी

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. उन्होंने…

1 hour ago