देश

इस्तीफा देना बड़ी बात नहीं है मगर अपराधी बनकर नहीं, हरियाणा के 90% खिलाड़ी मेरे साथ- बोले WFI के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह

Wrestlers Protest: WFI के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद आज उन्होंने इसे लेकर अपना बयान दिया है. बृजभूषण सिंह का कहना था कि धरने पर बैठे पहलवानों की मांगें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. अपने बयान में उन्होंने कहा कि, हर दिन वे (पहलवान) अपनी नई मांग लेकर आ रहे हैं. उन्होंने एफआईआर की मांग की, एफआईआर दर्ज की गई और अब वे कह रहे हैं कि मुझे जेल भेज देना चाहिए और सभी पदों से इस्तीफा दे देना चाहिए.

केवल एक परिवार और अखाड़े का विरोध

वहीं डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की वजह से सांसद हूं न कि विनेश फोगट की वजह से. केवल एक परिवार और अखाड़ा (विरोध कर रहे हैं) और हरियाणा के 90% खिलाड़ी मेरे साथ हैं. वहीं उन्होंने कहा कि इसमें(जांच में) फेडरेशन की कोई भूमिका नहीं है. इन लोगों की मांग लगातार बदलती है. जनवरी में इस्तीफा देने की इनकी मांग थी. मैंने तब भी कहा था कि मैंने अगर अपने पद से इस्तीफा दे दिया तो इसका मतलब ये है कि मैंने इनके आरोपों को स्वीकार कर लिया है. इस्तीफा देना बड़ी बात नहीं है मगर अपराधी बनकर नहीं.

मैं कहना चाहता हूं कि एक ही परिवार और एक ही अखाड़ा क्यों? हरियाणा के अन्य खिलाड़ी क्यों नहीं? हिमाचल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश आदि राज्यों के खिलाड़ी क्यों नहीं? 12 साल से लगातार इनके साथ यौन उत्पीड़न हो रहा है, वो यौन उत्पीड़न देश के अन्य खिलाड़ियों के साथ क्यों नहीं होता है?

कोर्ट पर जताया विश्वास

मुझे सुप्रीम कोर्ट पर पूरा विश्वास है इस देश में सुप्रीम कोर्ट से कोई बड़ा नहीं हो सकता. सुप्रीम कोर्ट के सामने FIR करने की बात आई है. जांच एजेंसी पर मुझे पूरा भरोसा है. मैं पूरी तरह से निर्दोष हूं और इन आरोपों का सामना करने के लिए तैयार हूं, जांच में सहयोग करने के लिए भी तैयार हूं. वहीं उन्होंने कहा कि जांच समीति की रिपोर्ट इनके पास लगातार पहुंच रही थी. इनको जब लगा कि जांच समीति में कोई आरोप सिद्ध नहीं हो रहा है तो इन्होंने समीति के रिपोर्ट को सार्वजनिक होने का इंतजार नहीं किया और एक नए मामले के साथ सुप्रीम कोर्ट चले गए.

मामले में कांग्रेस का हाथ

डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मैं शुरू से ही कह रहा हूं कि इसमें देश के कुछ उद्योगपतियों, जिनको मुझसे कष्ट है और कांग्रेस का हाथ है. आज दिख गया कि इसमें किसका हाथ है.

Rohit Rai

Recent Posts

दिल्ली में जुटेंगे BRICS देशों के संसदीय नेता, जन-केंद्रित विकास से AI तक के मुद्दों पर होगा मंथन

भारत 26 और 27 अक्टूबर को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच की मेजबानी करेगा. नई दिल्ली…

9 minutes ago

महाराष्ट्र में अवैध अंडाणु तस्करी का पर्दाफाश; ED की ठाणे, बारामती और नासिक में छापेमारी

महाराष्ट्र में गरीब महिलाओं को लालच देकर अवैध अंडाणु दान कराने वाले रैकेट पर ED…

11 minutes ago

चुनाव आयोग के कामकाज की समीक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची जनहित याचिका

चुनाव आयोग की स्वतंत्रता, पारदर्शिता और EVM-VVPAT प्रक्रियाओं में सुधार को लेकर सुप्रीम कोर्ट में…

14 minutes ago

अमित शाह के जन्मदिन पर सीएम योगी ने दी बधाई, आंतरिक सुरक्षा और सहकारिता क्षेत्र में योगदान को सराहा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को…

17 minutes ago

‘तिरंगे के लिए अड़ा रहा बेटा’, रेहान वाड्रा की एग्जिबिशन पर बवाल, क्या बोले रॉबर्ट और प्रियंका वाड्रा?

Raihan Vadra Bikaner House Controversy: दिल्ली के बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी…

21 minutes ago

अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के Q2 नतीजे शानदार, EBITDA में 67% की जबरदस्त बढ़ोतरी

अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) ने Q2FY27 के नतीजे जारी कर दिए हैं, जिसमें कंपनी…

23 minutes ago