बिजनेस

Swiggy से खाना मंगाना हुआ महंगा, यूजर्स से हर ऑर्डर पर वसूले जाएंगे 2 रूपए.

SWIGGY FOOD ORDER : अगर आप ऑनलाइन फूड ऑर्डर करते हैं खासतौर पर Swiggy से तो ये खबर आपके लिए है. दरअसल ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Swiggy ने  अब यूजर्स से प्लेटफॉर्म फीस वसूलने का फैसला किया है. इस फैसले के बाद अब यूजर्स को हर ऑर्डर के लिए 2 रुपए का चार्ज देना देना पड़ेगा. यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि ये चार्ज सिर्फ फूड ऑर्डर यानि मेन प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल करने पर देना होगा. इसक सीधा सा मतलब है कि अगर आप इंस्टामार्ट से कुछ ऑडर करेंगे तो आपको एक्सट्रा चार्ज नहीं देना होगा लेकिन फूड ऑर्डर करने पर ये चार्ज देना होगा.

स्विगी के स्पोकसपर्सन ने आधिकारिक रूप से बयान देते हुए कहा है कि, ‘’प्लेटफॉर्म फीस फूड के ऑर्डर पर लिया जाने वाला एक मामूली फ्लैट शुल्क है. यह शुल्क हमें अपने प्लेटफॉर्म को संचालित करने और बेहतर बनाने में मदद करता है और सहज ऐप अनुभव प्रदान करने के लिए ऐप सुविधाओं को बढ़ाता है.’’

ये भी पढ़ें-क्रिप्‍टो ट्रेडर्स पर सरकार की नजर, दिल्‍ली-मुंबई में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट कई जगहों पर कर रहा सर्च

Swiggy ने बनाया 10 लाख ऑर्डर का रिकॉर्ड-

स्विगी की बात करें तो स्विगी ने रमजान के महीने में एक दिन में 1.5-2 मिलियन ऑर्डर मिलने का दावा किया है.

हैदराबाद में लोगों ने रमजान के दौरान स्विगी से 10 लाख प्लेट बिरयानी और 4 लाख प्लेट हलीम का ऑर्डर दिया था.इसके अलावा मार्च रिपोर्ट में कंपनी ने बताया है कि उसने पिछले 12 महीनों में 33 मिलियन इडली प्लेट डिलीवर की, जो कस्मर्स के बीच इस इडली की लोकप्रियता को दर्शाता है. आपको बता दें कि swiggy  पर लगभग 2.5 लाख से ज्यादा रेस्तरां भागीदार हैं, और आमतौर पर हर महीने लगभग 10,000 रेस्तरां ऑनबोर्ड होते हैं.

10 हजार लोगों को नौकरियां देगी Swiggy –

Swiggy अपनी क्विक ग्रॉसरी डिलीवरी सर्विस इंस्टामार्ट के लिए 10,000 नौकरियां देने की बात कही है. कंपनी का कहना है कि छोटे शहरों में डिमांड बढ़ती जा रही है. जिसके लिए कंपनी अपने डिलीवरी पार्टनर्स की संख्या बढ़ाना चाहती है. यही वजह है कि कंपनी ने 10 हजार लोगों को अपने साथ जोड़ने की बात कही है.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

मंदिर के नाम मुस्लिम महिला की ‘वसीयत’, संभल में पति के इंतकाल के बाद आखिर क्या हुआ?

Sambhal Muslim Woman Temple Will: संभल में पति के निधन के बाद मुस्लिम महिला लुबना…

4 minutes ago

पसमांदा समुदाय की शिक्षा, गरिमा और समान अवसरों के लिए सामूहिक संकल्प का मंच बना “पसमांदा संवाद”

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…

30 minutes ago

पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड केस: सुप्रीम कोर्ट ने बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर केंद्र को दिया समय

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड में मौत की सजा पाए…

36 minutes ago

यूपी में 20 IPS अधिकारियों का तबादला, विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अपराधियों पर कसेगा शिकंजा?

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 20 IPS अधिकारियों के तबादले को 2027 विधानसभा चुनाव…

37 minutes ago

CEC नियुक्ति विवाद: जस्टिस शर्मा के बेटे के ECI काउंसिल होने पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट में फैसला वापस लेने की अर्जी

मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को वापस लेने के लिए…

41 minutes ago

गाड़ी के पीछे लिखा ‘भारत सरकार’ और उसके अंदर से मिला ड्राइवर का शव

रतलाम रेलवे स्टेशन के पास अनुबंधित बोलोरो गाड़ी में 37 वर्षीय ड्राइवर हिम्मत सिंह का…

41 minutes ago