गरिमा लोहिया को डीएम ने किया सम्मानित
प्रशांत राय
UPSC 2022 : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 के नतीजे घोषित हो गए हैं. प्रतिकूल परिस्थियों के बावजूद बिहार की गरिमा लोहिया ने दूसरा रैंक हासिल किया है. गरिमा बक्सर की रहने वाली हैं. इसके साथ ही बक्सर की एक और बेटी दीक्षा राय ने भी यूपीएससी 2022 में 374 रैंक हासिल कर बक्सर का मान बढ़ा दिया है. बक्सर के इन दोनों बेटियों को आज बक्सर जिला प्रशासन के तरफ से डीएम अंशुल अग्रवाल ने सम्मानित किया. इस दौरान उप विकास आयुक्त सहित जिले के कई अधिकारी और गरिमा तथा दीक्षा के परिजन मौजूद थे.
आपको बताते चलें कि गरिमा की प्रारंभिक शिक्षा बक्सर में ,इंटरमीडिएट वाराणसी से तथा दिल्ली से ग्रेजुएशन किया. 2015 में पिता का निधन हो गया था. सोशल मीडिया से मोटिवेशन मिलने के बाद इन्होंने सिविल सेवा की परीक्षा की तैयारी शुरू किया. जब तक गरिमा पढ़ाई करतीं थीं, मां जगी रहती थीं. गरिमा को भरोसा था कि यूपीएससी क्रेक कर लेंगी लेकिन वो AIR-2nd टॉपर होंगी इसका अंदाजा उन्हें नहीं था. बक्सर के बच्चों को संदेश देते हुए गरिमा ने कहा कि संसाधन का अभाव आपको प्रभावित नहीं कर सकता यदि आप दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ अपने गोल को पाने के लिए लग जाए. दीक्षा राय की शिक्षा दीक्षा पश्चिम बंगाल से हुई है. इनके पिता रेलवे में नौकरी करते हैं. दीक्षा ने कहा कि आज बक्सर की दो बेटियां एक साथ यूपीएससी क्वालीफाई की है बहुत अच्छा लग रहा है.
इस कामयाबी के बाद गरिमा लोहिया और उनके परिवार को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. पिपरपाती रोड बंगला घाट पर लोग बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं. बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के सिविल सर्विसेज परीक्षा के फाइनल रिजल्ट में इस साल भी महिलाओं ने अपना दबदबा कायम रखा, टॉप 4 में महिलाए ही हैं. जिसमें इशिता किशोर ने AIR 1 हासिल किया. उसके बाद बिहार गरिमा लोहिया, उमा हरथी एन और स्मृति मिश्रा भी टॉपरों की लिस्ट में शुमार हैं. पिछले साल, श्रुति शर्मा ने UPSC CSE 2021 परीक्षा में अखिल भारतीय रैंक 1 हासिल किया था.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…