हरीश रावत
Congress leader Harish Rawat: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता हरीश रावत ने कहा है कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) को वापस लिया जाए. उन्होंने अपने बयान में कहा है कि पाकिस्तान की हालत इस समय खस्ता है और यह सही समय है, जब उनसे पीओके को वापस लिया जा सकता है.
पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) पर पाकिस्तान ने अवैध का कब्जा जमा रखा है, जिसे छुड़ाना, हमारा दायित्व है. वह आगे कहते हैं कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तभी संसद में यह प्रस्ताव पास किया गया था. हम समझते हैं कि मोदी जी की सरकार के एजेंडे में भी यह काम होना चाहिए.
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इस समय कमजोर हालत में है, यह समय है, जब पाकिस्तान से हम पीओके ले सकते हैं. हरीश रावत ने कहा कि कुछ लोगों में आपस में होड़ लगी हुई है. ओवैसी और केजरीवाल में होड़ है कि कौन भाजपा का मकसद ज्यादा हल कर सकता है. ओवैसी जब भी मुंह खोलते हैं, वह भाजपा की कुछ न कुछ मदद करते हैं.
ये भी पढ़ें: Gujarat Election 2022 Live: दूसरे चरण में सुबह 9 बजे तक 4.75% मतदान, पीएम मोदी ने वोट डाला
हरीश रावत ने कहा कि मास मूमेंट में भाजपा के लिए यह करना बेहद आसान है. वे कहते हैं भाजपा में दो विंग काम करते हैं, जो डर्टी ट्रिक्स इस्तेमाल करते हैं. वह कुछ भी कर सकते हैं. लोगों के बीच में भ्रम पैदा कर सकते हैं. कांग्रेस नेता ने कहा कि ओवैसी और केजरीवाल में होड़ है कि कौन भाजपा का मकसद ज्यादा हल कर सकता है.
अपने बयान में उन्होंने कन्हैया कुमार और स्वरा भास्कर का जिक्र करते हुए कहा कि इनके एक विचार हैं. कन्हैया कुमार तो कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता हैं. कभी वह कम्युनिस्ट पार्टी के साथ रहे. कम्युनिस्ट पार्टी भारत में कोई प्रतिबंधित पार्टी नहीं है. वह भी एक विचारधारा है. उस विचारधारा के लोग कांग्रेस पार्टी में आए हैं, कांग्रेस के प्रभाव ने बड़े-बड़े लोगों को मॉडरेट कर दिया और कुमार पर कोई भ्रष्टाचार या देशद्रोह का आरोप नहीं है.
Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…
Karwan Geeton Ka Neeraj Event: नई दिल्ली में 4 अक्टूबर को ‘कारवां गीतों का... नीरज’…
Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का 12 राशियों पर…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…
Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज रवि योग नए प्रयासों…