कांग्रेस को मिलेगा दूसरा गैर नेहरू-गांधी अध्यक्ष
कांग्रेस के नए अध्यक्ष पद के लिए 22 साल के लंबे समय बाद मतदान हो रहा है.दिल्ली में पार्टी के अकबर रोड स्थित कार्यालय में भारी गहमागहमी है. मल्लिकार्जुन और शशि थरूर के बीच सीधी टक्कर है. सुबह 10 बजे से शुरू हुआ मदतान शाम 4 बजे तक चलेगा. चुनाव के लिए कुल 36 मतदान केंद्र और 67 बूथ बनाए गए हैं. हर केंद्र पर 200 मतदाता मतदान करेंगे. इस दौरान 9,000 से अधिक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के प्रतिनिधि गुप्त मतदान में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं. चुनावी नतीजे 19 अक्टूबर को आएंगे.चुनाव को सफलतापूर्वक समपन्न कराने के लिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए हैं.
कांग्रेस पार्टी के गठन को 137 साल हो गए हैं. तब से लेकर अब तक सिर्फ एक मौके के छोड़ दें तो नेहरू-गांधी परिवार के अलावा और किसी दूसरे नेता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पार्टी की कमान नहीं संभाली है. गांधी परिवार के किसी भी नेता के अलावा कांग्रेस के आखिरी अध्यक्ष सीताराम केसरी थे. जिन्हें 24 साल पहले यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी. अब इन सालों में यह दूसरा मौका होगा जब गैर नेहरू- गांधी नेता पार्टी की कमान संभालेगा.
कांग्रेस पार्टी केद पुराने और वरिष्ठ नेता वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर नए अध्यक्ष पद के लिए आमने-सामने हैं. कौन -किस पर कितना भारी पड़ेगा, यह तो आने वाला समय ही बताया जाएगा. हालांकि राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज है कि खड़गे थरूर पर 20 नजर आ रहे हैं.
कांग्रेस के नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम के लिए इस समय कर्नाटक में मौजूद हैं. जिसके चलते वो आज दिल्ली में AICC बूथ पर राष्ट्रीय अध्यक्ष को वोट डालने के लिए नहीं पहुंच पाए. भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेने वाले सभी नेताओं के लिए खास तरह की व्यवस्था की गई है. राहुल गांधी समेत लगभग 47 नेता कर्नाटक में रैली के शिविर स्थल पर नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए अपना वोट डाला.
-भारत एक्सप्रेस
Kerala Congress CJI Controversy: भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत को 'अभी इस्तीफा दो' कहने…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में निशानेबाजी में गोल्ड जीतने वाली मोना…
Blinkit Meat Controversy: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में ब्लिंकिट स्टोर पर 'हैप्पी नवरात्रि' लिखे कैरी…
इक्वाडोर के गुआयाकिल शहर में प्रार्थना सभा करा रहे पादरी पैट्रिसियो सांचेज की दर्दनाक हादसे…
ट्रेन में बिना ईयरफोन तेज आवाज में गाने, वीडियो और रील चलाकर दूसरे यात्रियों को…
देश की जेलों में बंद हर चार कैदियों में करीब तीन विचाराधीन हैं, यानी उनके…