देश

ब्रिटेन में दिए बयान पर संसद में हंगामा, राहुल गांधी बोले- लगता नहीं कि मुझे बोलने दिया जाएगा

Rahul Gandhi Press Conference: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ब्रिटेन दौरे पर दिए बयान पर हंगामा मचा हुआ है. वहीं विदेश से लौटने के बाद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी ने कहा कि मैंने सदन में स्पीकर से कहा कि मैं सदन में बोलना चाहता हूं. सरकार के 4 मंत्रियों ने मेरे ऊपर आरोप लगाया है तो मुझे अपनी बात रखने का हक है.

राहुल गांधी ने आगे कहा, “मैं स्पष्ट नहीं कह सकता पर मुझे नहीं लगता है कि मुझे बोलने देंगे. मैं आशा करता हूं कि कल मुझे सदन में बोलने दिया जाएगा.” उन्होंने कहा कि आज मेरे पहुंचने के 1 मिनट बाद सदन को स्थगित कर दिया गया. राहुल गांधी ने आपत्ति जताते हुए कहा, “कुछ दिन पहले जो मैंने सदन में नरेंद्र मोदी और गौतम अडानी के रिश्ते पर जो भाषण दिया उसे सदन की कार्रवाई से हटा दिया गया. उस भाषण में ऐसी कोई चीज नहीं थी जो सार्वजनिक रिकॉर्ड में ना हो.”

राहुल गांधी ने कहा कि ये पूरा मामला भ्रमित करने का मामला है. सरकार और प्रधानमंत्री अडानी के मुद्दे से डरे हुए हैं इसलिए उन्होंने ये तमाशा खड़ा किया है. दूसरी तरफ, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राहुल गांधी से माफी की मांग करते हुए कहा कि उनको संसद में माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने कहा कि देश राहुल गांधी से माफी की मांग कर रहा है. सारे सांसद उनसे माफी की मांग कर रहे हैं. विदेशी धरती पर इस तरह की बात बोलने के लिए उन्हें माफी मांगनी ही चाहिए.

ये भी पढ़ें: मनीष सिसोदिया की बढ़ी मुश्किलें, अब CBI ने जासूसी मामले में आप नेता के खिलाफ दर्ज किया केस

शिवराज सिंह चौहान ने साधा राहुल गांधी पर निशाना

वहीं, एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा. शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “मुझे लगता था कि राहुल गांधी अपरिपक्व नेता हैं, उनकी मानसिक आयु 5 साल से ही कम लगती थी लेकिन जिस प्रकार से उन्होंने विदेश जाकर आलोचना की है यह देश की प्रतिष्ठा को मिट्टी में मिलाने का काम किया है. मुझे तो उनके भारतीय होने में ही संदेह है.”

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

Panchang: एकादशी व्रत का पारण आज, ध्रुव योग और पंचक के साये में जानें आज के शुभ मुहूर्त और राहुकाल

आज 23 अक्टूबर 2026 को पापांकुशा एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा. पंचांग के अनुसार,…

5 minutes ago

मेष राशि वाले कामकाज में जल्दबाजी से बचें, बढ़ सकते हैं खर्च; जानें करियर, प्रेम और सेहत का हाल

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: आज मेष राशि के जातकों को करियर में नई जिम्मेदारियां मिल…

36 minutes ago