देश

Watch Video: बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन पर RPF के कांस्टेबल ने नाबालिग को मारी लात, Video Viral होते ही पुलिसकर्मी सस्पेंड

Belthara Road Railway Station: यूपी के बलिया जिले से एक मार्मिक वीडियो सामने आया है. यहां के बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के कांस्टेबल ने नाबालिग लड़की को लात मारी है. वीडियो में देखा गया कि वह लड़की जमीन पर गिर गई है जिसके ऊपर उस पुलिसकर्मी ने अपना पांव रखा है और उसे दबा दिया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही प्रशासन ने इसे संज्ञान में ले लिया है. फिलहाल, आरपीएफ के आरोपी कांस्टेबल बलिंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है.

Belthara Road Railway Station: आजमगढ़ आरपीएफ इंस्पेक्टर मामले की करेंगे जांच- आरपीएफ

आरपीएफ के कांस्टेबल बलिंदर सिंह द्वारा नाबालिग लड़की को लात मारने के मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. पूर्वोत्तर रेलवे के आरपीएफ वाराणसी डिवीडन ने बताया कि आरोपी कांस्टेबल का नाम बलिंदर सिंह है. मामले में जांच को लेकर आगे बताया गया,”आजमगढ़ आरपीएफ इंस्पेक्टर मामले की जांच करेंगे. इस बीच आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है.” वाराणसी डिवीजन के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया,”अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि घटना कब हुई, लेकिन मामले की जांच चल रही है.”

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में फिर मंदिर पर हमला, दागा रॉकेट लॉन्चर, सीमा हैदर मामले में 26/11 जैसे हमले की दी गई थी धमकी

सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा- इंसानियत तो इनमें है ही नहीं

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. साक्षी नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किए गए इस वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक ने कहा,”इंसानियत तो इनमें है ही नहीं.” वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा,”शर्मसार करने वाला काम किया है.” एक यूजर ने कहा है कि ऐसा लगता है जैसे चारों ओर राक्षस फैले हुए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

30 minutes ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

37 minutes ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

52 minutes ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

2 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

2 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

3 hours ago