देश

Maharashtra: जयपुर से मुंबई आ रही ट्रेन में RPF जवान ने की अंधाधुंध फायरिंग, ASI समेत चार लोगों की मौत

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक जवान ने सोमवार को महाराष्ट्र में पालघर रेलवे स्टेशन के समीप एक ट्रेन में सवार चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी. एक अधिकारी ने बताया कि जवान ने अपने स्वचालित हथियार से गोलियां चलाकर ट्रेन में सवार एक अन्य आरपीएफ जवान सहित तीन यात्रियों की हत्या कर दी. यह ट्रेन जयपुर से मुंबई आ रही थी. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से पालघर की दूरी करीब 100 किलोमीटर है. मरने वालों में आरपीएफ का एक सहायक उप- निरीक्षक भी शामिल है.

मानसिक तनाव में था आरपीएफ जवान

मिली जानकारी के मुताबिक, फायरिंग की घटना पालघर और मुंबई के बीच दहिसर में हुई है. फायरिंग करने वाले जवान को मीरा रोड के पास से हिरासत में लिया गया है. बताया जा रहा है कि जवान मानसिक तनाव में था.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि यात्रियों से भी पूछताछ की जा रही है. इसके अलावा जांच की जा रही है कि आरोपी आरपीएफ जवान का गोली चलान का मकसद क्या था. पुलिस पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर रही है.

रेलवे ने जारी किया बयान

वहीं रेलवे ने भी घटना के बारे में बयान जारी किया है. वेस्टर्न रेलवे की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि पालघर रेलवे स्टेशन के बाद जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन में आरपीएफ के जवान ये यात्रियों पर फायरिंग की है. जिसमें आरपीएफ के जवान के अलावा तीन यात्रियों की मौत हो गई. आरोपी जवान को पकड़ लिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

क्या चुनाव आयोग पर कसने जा रहा है कानूनी शिकंजा? जानिए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किन 3 अर्जियों से मचा बवाल

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…

8 hours ago

प्रदर्शनकारियों पर एक्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने बनाई रील? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

8 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहे हैं भारत-ब्रिटेन संबंध: UK के पूर्व पीएम ऋषि सुनक

India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की…

9 hours ago

मांगी थी हर महीने ‘तय रकम’, नहीं देने पर पुलिस ने उजाड़ दिया कारोबार? जानिए क्या है दिल्ली का ये वायरल मामला

दिल्ली में एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हर महीने कथित तौर पर पैसे…

9 hours ago

V-A थ्योरी से लेकर टैचीऑन्स तक: जानिए क्यों नोबेल न मिलने के बावजूद अमर हैं वैज्ञानिक ECG सुदर्शन

9 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बावजूद नजरअंदाज किए गए महान भारतीय…

9 hours ago