होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
पेट्रोल डीजल के कुछ शहरों में बदले दाम
देश की तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट कर दिए हैं. देश की राजधानी समेत कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं, लेकिन कुछ शहर ऐसे भी हैं जहां पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव देखने को मिल रहा है. नोएडा से लेकर पटना तक पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव हुआ है. आइए जानते हैं किन शहरों में ईंधन महंगा और सस्ता हुआ है.
देश की राजधानी से सटे ग्रेटर नोएडा और नोएडा में एक लीटर पेट्रोल 12 पैसे बढ़कर 96.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल की कीमत 11 पैसे बढ़कर 89.93 रुपये प्रति लीटर हो गई है. इसी तरह लखनऊ में पेट्रोल 10 पैसे महंगा हो गया है और एक लीटर 96.57 रुपये में बिक रहा है. यहां डीजल की कीमत 10 पैसे बढ़कर 89.76 रुपये हो गई है. गोरखपुर में पेट्रोल 50 पैसे बढ़कर 96.96 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.13 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
नई दिल्ली- यहां पेट्रोल 96.72 रुपये तो डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
मुंबई- यहां पेट्रोल 106.31 रुपये तो डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
कोलकाता- यहां पेट्रोल 106.03 रुपये तो डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
चेन्नई- यहां पेट्रोल 102.63 रुपये तो डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
आपको बता दें कि चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 11 पैसे तो डीजल के दाम में 9 पैसे प्रति लीटर की गिरावट आई है.
ये भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव से पहले NDA ने बनाई खास रणनीति, आज से सभी सांसदों के साथ PM मोदी करेंगे बैठक, जानिए कैसे हो रही तैयारी
भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की दर अलग-अलग होती है, क्योंकि केंद्र के अलावा राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक एसएमएस के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए Indian Oil (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड पैक 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं, एचपीसीएल के ग्राहक मूल्य चेक करने के लिए एचपीप्राइस <डीलर कोड> 9222201122 नंबर पर भेजें और बीपीसीएल के ग्राहक पेट्रोल-डीजल कीमत चेक करने के लिए आरएसपी<डीलर कोड> लिख कर 9223112222 नंबर पर भेजें.
Aaj Ka Panchang 3 November 2026: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है और…
Aaj Ka Rashifal 3 November 2026: 3 नवंबर 2026 का राशिफल: मिथुन राशि वालों के…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों को आज व्यापार और सरकारी कामकाज…
Meerut snake murder case Amit Kashyap Allahabad High Court appeal: मेरठ के बहुचर्चित अमित कश्यप…
Allahabad High Court bovine transportation permit Uttar Pradesh: इलाहाबाद HC का फैसला- यूपी के भीतर…
Prayagraj NEET aspirant suicide Ritu Sharma: प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम में 18 वर्षीय NEET छात्रा रितु…