Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Maharashtra: जयपुर से मुंबई आ रही ट्रेन में RPF जवान ने की अंधाधुंध फायरिंग, ASI समेत चार लोगों की मौत

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक जवान ने सोमवार को महाराष्ट्र में पालघर रेलवे स्टेशन के समीप एक ट्रेन में सवार चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी.

RPF जवान ने गोली मारकर चार यात्रियों की हत्या की

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक जवान ने सोमवार को महाराष्ट्र में पालघर रेलवे स्टेशन के समीप एक ट्रेन में सवार चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी. एक अधिकारी ने बताया कि जवान ने अपने स्वचालित हथियार से गोलियां चलाकर ट्रेन में सवार एक अन्य आरपीएफ जवान सहित तीन यात्रियों की हत्या कर दी. यह ट्रेन जयपुर से मुंबई आ रही थी. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से पालघर की दूरी करीब 100 किलोमीटर है. मरने वालों में आरपीएफ का एक सहायक उप- निरीक्षक भी शामिल है.

मानसिक तनाव में था आरपीएफ जवान

मिली जानकारी के मुताबिक, फायरिंग की घटना पालघर और मुंबई के बीच दहिसर में हुई है. फायरिंग करने वाले जवान को मीरा रोड के पास से हिरासत में लिया गया है. बताया जा रहा है कि जवान मानसिक तनाव में था.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि यात्रियों से भी पूछताछ की जा रही है. इसके अलावा जांच की जा रही है कि आरोपी आरपीएफ जवान का गोली चलान का मकसद क्या था. पुलिस पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर रही है.

रेलवे ने जारी किया बयान

वहीं रेलवे ने भी घटना के बारे में बयान जारी किया है. वेस्टर्न रेलवे की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि पालघर रेलवे स्टेशन के बाद जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन में आरपीएफ के जवान ये यात्रियों पर फायरिंग की है. जिसमें आरपीएफ के जवान के अलावा तीन यात्रियों की मौत हो गई. आरोपी जवान को पकड़ लिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital