100 वर्ष का हुआ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली अखिल भारतीय स्तर की प्रांत प्रचारक बैठक इस वर्ष 4, 5 और 6 जुलाई, 2025 को दिल्ली के केशवकुंज संघ कार्यालय में होगी.
इस बैठक में देशभर के 11 क्षेत्रों और 46 प्रांतों के प्रांत प्रचारक, सह प्रांत प्रचारक, क्षेत्र प्रचारक और सह क्षेत्र प्रचारक भाग लेंगे. साथ ही, संघ प्रेरित विभिन्न संगठनों के अखिल भारतीय संगठन मंत्री भी उपस्थित रहेंगे.
बैठक में हाल ही में संपन्न हुए प्रशिक्षण वर्गों की समीक्षा, आगामी शताब्दी वर्ष (2025-26) के कार्यक्रमों की योजना और पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन जी भागवत की 2025-26 की प्रवास योजना पर चर्चा होगी. संघ शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम 2 अक्टूबर, 2025 से प्रारंभ होकर 2026 तक चलेंगे.
बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन जी भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल, सी आर मुकुंद, अरुण कुमार, रामदत्त, आलोक कुमार और अतुल लिमये सहित सभी अखिल भारतीय कार्य विभाग प्रमुख और कार्यकारिणी के सदस्य भाग लेंगे. सरसंघचालक जी 28 जून, 2025 को दिल्ली पहुंचेंगे.
अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि यह बैठक आगामी योजना के क्रियान्वयन और संगठनात्मक मजबूती के लिए महत्वपूर्ण है.
UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…
श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…
अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…
Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…
India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…
Jio global expansion Akash Ambani US Germany: जियो के IPO से पहले आकाश अंबानी का…