संघ प्रमुख मोहन भागवत
आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत शनिवार को वाराणसी में तीन दिवसीय इंटरनेशनल टेंपल कन्वेंशन एंड एक्सपो कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे. जहां उन्होंने देश के सभी मंदिरों को को सशक्त बनाने के लिए उन्हें एक नेटवर्क से जोड़ने पर जोर दिया. मोहन भागवत ने कहा कि देश के सभी छोटे-बड़े मंदिरों की लिस्ट तैयार की जाए. इसके लिए सबसे पहले गांव-शहर का सर्वे कराया जाए. सर्वे के बाद वहां के मंदिरों की लिस्ट बनाई जाए. जिससे उन्हें एक नेटवर्क में जोड़ा जा सके.
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत दुनियाभर से आए मंदिरों के प्रतिनिधियों और धर्माचार्यों को संबोधित कर रहे थे. दरसअल, काशी में आईटीसीएक्स 2023 का आयोजन रुद्राक्ष इंटरनेशनल कारपोरेशन एंड कन्वेंशन सेंटर में किया जा रहा है. कार्यक्रम में देश के अलावा दुनिया के तमाम देशों के 700 मंदिरों के प्रतिनिधि शामिल हुए. मोहन भागवत ने कहा कि मंदिर के प्रतिनिधिंयों को एकसाथ देखकर खुशी हो रही है. उन्होंने कहा कि एक साथ जुड़ना हमारी ताकत को बढ़ाता है. उन्होंने प्रतिनिधियों से कहा कि देशभर के मंदिरों की एक लिस्ट बनाए जाए. उसके लिए जरूरी है कि सबसे पहले गांव से लेकर शहर तक मंदिरों का एक सर्वे कराया जाए. जिससे मंदिरों के बारे में जानकारी हासिल की जा सके.
आरएसएस चीफ ने ये भी कहा कि स्वच्छ भारत मिशन पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे देश ने अपनाया. इसका देश के मंदिरों पर भी काफी गहरा असर दिखाई दिया है. उन्होंने ये भी कहा कि स्वच्छता मंदिर प्रबंधन के सबसे महत्वपूर्ण कार्यों में से एक है, क्योंकि मंदिर पवित्रता के प्रतीक होते हैं.
वहीं इस कार्यक्रम के आयोजन गिरीश कुलकर्णी ने बताया कि कार्यक्रम में 32 देशों के अलावा देश के 350 मंदिरों के सीईओ और मैनेजमेंट से जुड़े प्रमुखों ने हिस्सा लिया है. कार्यक्रम में कुल 16 सेशन होंगे. जिसमें तमाम मुद्दों पर चर्चा होगी.
-भारत एक्सप्रेस
सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…
दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…
PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…
Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…