देश

Sultanpur: ” 5 से 10 लाख पौधे लगाने का दावा करते हैं DFO लेकिन उनमें से एक भी नहीं बचते जिंदा…”, सांसद मेनका गांधी ने वन विभाग की खोली पोल

-आशुतोष मिश्र

Sultanpur: जनता के हित में काम करने और अधिकारियों को फटकारने को लेकर चर्चा में रहने वाली सांसद मेनका गांधी ने इस बार वन विभाग की पोल खोल दी है. उन्होंने डीएफओ पर सीधे आरोप लगाया है कि वो दावा तो 5 से 10 लाख पौधे लगाने के करते हैं, लेकिन जिंदा एक भी पौधा नहीं बचता है. वह एक दिवसीय विशेष पौधरोपण अभियान का शुभारंभ करने के लिए सुल्तानपुर में पहुंची थीं. इसी दौरान उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वह पौधों को बहन और बेटा समझकर पानी दें. क्योंकि बड़े होने पर ये पौधे ही आपकी जिंदगी बचाएंगे.

बता दें कि शहर के चांदमारी स्थित रामायण पार्क सांसद मेनका गांधी ने पौधरोपण का शुभारंभ किया. शनिवार की सुबह जनता दर्शन के बाद वह सीधे पौधरोपण स्थल पहुंचीं और यहां पर स्थानीय लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए. इसी के साथ उन्होंने कहा कि पौधों को लगाने के साथ ही उसे संरक्षित भी करें. इसी के साथ उन्होंने वन विभाग के फर्जीवाड़े की पोल खोलते हुए कहा कि, “डीएफओ 5 से 10 लाख पौधे लगाने का दावा करते हैं, लेकिन उनमें से एक भी जिंदा नहीं बचता है.” इस मौके पर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने लोगों से आह्वान और कहा कि, यह रामायण पार्क हमारे चेयरमैन पद के जीत की सौगात के रूप में है. सभासद सुधीर तिवारी संजय कप्तान और विजय जायसवाल के प्रयास से सैकडों से अधिक पौधे रोपित किए गए. उन्होंने कहा कि हर हाल में पौधरोपण अभियान से नागरिकों को जोड़ने की जरूरत है. जैसे हम परिवर्तन की बयार को अमलीजामा पहना सके. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने बैनर पोस्टर लेकर पौधरोपण अभियान से जुड़ने के लिए शहर के विभिन्न मार्गो पर जागरूकता रैली निकाली और जन-जन को जागरुक किया.

ये भी पढ़ें- ना टीचर ना स्टूडेंट्स…फिर भो रोज खुलता है यूपी का यह स्कूल

झूठ बोलते हैं डीएफओ

इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए मेनका गांधी ने कहा कि, “पता नहीं कहां पर पेड़-पौधे लगा दिए जाते हैं कि एक भी बचते नहीं है.” इसी के साथ आगे उन्होंने कहा कि, डीएफओ कितना झूठ बोलते हैं. अगर पौधे लगाए गए होते तो दिखाई देते. इसी के साथ उन्होंने लोगों से अपील की कि बहन-बेटी और बेटा समझकर पौधों को पानी दें, क्योंकि यहीं हमारा जीवन बचाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को फांसी, मेरठ सांप कांड में आया फैसला

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…

2 minutes ago

नाना पाटेकर पर लगे आरोपों को लेकर बेटे मल्हार का छलका दर्द, तनुश्री दत्ता पर कही बड़ी बात; माता-पिता के रिश्ते पर भी किया खुलासा

Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…

7 minutes ago

यूपी में युवाओं के लिए बड़ा मौका; योगी सरकार की ‘स्टार्टअप नीति-2026’ लॉन्च, अब एआई और डीप-टेक आइडिया को मिलेगी रफ्तार

योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…

14 minutes ago

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

45 minutes ago

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

1 hour ago