देश

RSS चीफ मोहन भागवत और CM योगी ने एक दिन में की दो बैठकें! इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Yogi Adityanath and Bhagwat Meeting: लोकसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट आने के बाद से ही उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खराब प्रदर्शन को लेकर तमाम तरह की चर्चा चल रही है. अयोध्या की सीट हारने को लेकर सबसे ज्यादा बीजेपी की भद्द पिट रही है. तो वहीं ताजा खबर सामने आ रही है कि RSS प्रमुख मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच बंद कमरे में बैठक हुई है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक शनिवार (15 जून 2024) को गोरखपुर में कथित तौर पर बंद कमरे में दो बैठकें आहुत कीं गईं. खबर है कि ये बैठकें करीब 30 मिनट तक चली हैं. बताया जा रहा है कि इस दौरान यूपी की महत्वपूर्ण सीटों पर मिली हार को लेकर चर्चा हुई. फिलहाल इसको लेकर कोई अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है.

ये भी पढ़ें-शख्स के चेहरे पर लगाई क्रीम फिर थूक-थूक कर किया मसाज…CCTV फुटेज वायरल, सैलून संचालक पर मुकदमा दर्ज

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार दोपहर कैंपियरगंज इलाके के एक स्कूल में भागवत से पहली मुलाकात की. मोहन भागवत यहां संघ के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. सीएम योगी आदित्यनाथ और मोहन भागवत के बीच दूसरी बैठक पक्कीबाग इलाके में सरस्वती शिशु मंदिर में रात करीब 8:30 बजे हुई.

महत्वपूर्ण सीटों पर मिली हार को लेकर हुई चर्चा

कहा जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में महत्वपूर्ण सीटों पर भाजपा को मिली हार को लेकर ही मोहन भागवत और योगी आदित्यनाथ के बीच चर्चा हुई है. ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि मोहन भागवत का यह दौरा नियमित नहीं है. इस सम्बंध में तीन दशकों से संघ से जुड़े एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने दावा किया है कि मोहन भागवत यूपी में मिली हार के पीछे के प्रमुख कारणों को लेकर योगी आदित्यनाथ के साथ चर्चा करने वाले थे. हो सकता है कि ये दोनों बैठक इसलिए ही हुई हो.

राम मंदिर उद्घाटन के बावजूद बीजेपी ने खो दी अयोध्या सीट

बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव को देखते हुए यूपी में भाजपा की स्थिति काफी मजबूत दिखाई दे रही थी. उस पर जब इसी साल जनवरी में राम मंदिर का उद्घाटन हो गया तो ये बात पूरी तरह से मानी जा रही थी कि यूपी में भाजपा की अच्छी जीत होगी. तो वहीं भाजपा ने भी यूपी की सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज कराने को लेकर नारा दिया था लेकिन भाजपा के सारे दावे फेल हो गए. लोकसभा परिणाम सामने आने के बाद बीजेपी ठगा सा महसूस करती रह गई. क्योंकि अयोध्या सीट हारने के साथ ही भाजपा के हाथ से कई महत्वपूर्ण सीटें खिसक चुकी थी. तो वहीं 80 सीटों में से बीजेपी मात्र 33 पर ही जीत दर्ज करा सकी, जबकि 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने यहां से 71 सीटें और 2019 लोकसभा चुनाव में 62 सीटें जीती थीं. तो वहीं इस बार इंडिया गठबंधन ने यूपी में 43 सीटों पर जीत दर्ज कराई, जिसमें से अकेले सपा के खाते में 37 सीटें गई तो वहीं 6 सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

यूपी में घूमते थे रक्तबीज जैसे माफिया…! नवरात्रि की पावन सप्तमी पर बधाई देते हुए क्या बोल गए सीएम योगी?

शारदीय नवरात्रि की महासप्तमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश…

25 minutes ago

न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 4 दिग्गजों को किया इग्नोर; क्या खत्म होगा करियर?

न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया के स्क्वाड से मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र…

31 minutes ago

बिहार: दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18 साल के छात्र की गोली मारकर हत्या, आरा में फैली सनसनी

बिहार के भोजपुर जिले के पवना बाजार में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18…

34 minutes ago

19 या 20 अक्टूबर? कन्या पूजन की सही तारीख को लेकर मत होइए कन्फ्यूज, पंचांग से दूर करें सारा असमंजस

Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…

35 minutes ago

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

47 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

57 minutes ago