मनोरंजन

‘जॉर्जिया मेलोनी मोदी जी को…’, प्रधानमंत्री और मेलोनी के सेल्फी वीडियो पर कंगना रनौत ने दिया ये रिएक्शन

Kangana Ranaut Reacts to PM Modi And Giorgia Meloni Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. उन्हें जिनकी तारीफ करनी होती है, वह खुलकर करती हैं. ऐसे में अब उन्होंने हाल ही में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी द्वारा शेयर किए एक वीडियो पर रिएक्ट किया, जिसमें वह पीएम नरेंद्र मोदी के साथ सेल्फी लेते नजर आ रही हैं.

कंगना रनौत ने कही ये बात (Kangana Ranaut Reacts to PM Modi And Giorgia Meloni Video)

जैसा कि सभी जानते हैं, कंगना रनौत ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश के मंडी सीट से लोकसभा चुनाव जीता है. वहीं एक्ट्रेस ने शनिवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर पीएम मोदी और मेलोनी का वीडियो शेयर किया साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘मोदी जी की सबसे प्यारी खूबियों में से एक यह है कि वे महिलाओं को यह एहसास दिलाते हैं कि वह उन्हें आगे बढ़ते देखना चाहते हैं. इसमें कोई शक नहीं कि मेलोनी मोदी जी को एक टीम की तरह मानती हैं.’ इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच काफी अच्छी दोस्ती है. उनकी दोस्ती सोशल मीडिया यूजर्स बेहद पसंद करते हैं, जिसके चलते उन्होंने इस दोस्ती को हैशटैग मेलोडी का टैग भी दिया है.

यह भी पढ़ें : नक्सलियों से रहा रिश्ता बिग बी-रेखा की फिल्म में स्पॉटबॉय बने ये दिग्गज सुपरस्टार, जानें कैसे बने इंडस्ट्री के डिस्को डांसर

पीएम मोदी ने भी शेयर किया वीडियो

दरअसल, पीएम मोदी जी 7 सम्मेलन में शामिल होने के लिए इटली के अपुलिया पहुंचे थे, जहां जॉर्जिया मेलोनी ने उनका स्वागत हाथ जोड़कर नमस्ते कहकर किया. तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी की यह पहली विदेश यात्रा थी. मुलाकात के दौरान मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ एक वीडियो बनाया और शनिवार को अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया, जिसमें वह हसंते हुए कहती नजर आ रही है, टीम मेलोडी की तरफ से हेलो इस दौरान दोनों नेताओं के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है. वहीं पीएम मोदी ने भी अपने एक्स पर मेलोनी का यह वीडियो फिर से शेयर किया और लिखा, ‘भारत-इटली की दोस्ती अमर रहे.’

Uma Sharma

Recent Posts

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

1 minute ago

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

12 minutes ago

‘इंसानी इंजीनियरों की छुट्टी, एआई से कोडिंग!’ हूती विद्रोहियों ने क्लॉड एआई से बना डाला मिसाइल सॉफ्टवेयर; देखें VIDEO

Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…

17 minutes ago

‘जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय थम गईं सांसें!’ प्रिंसिपल को आया साइलेंट अटैक, दिल दहला देगा VIDEO

राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल…

19 minutes ago

WhatsApp पर ‘NO’ टाइप करते ही खाली हो जाएगा बैंक खाता! भूलकर भी न करें ये गलती; जानें कैसे रहें सुरक्षित

साइबर ठगों ने वॉट्सऐप पर लोगों को ठगने का नया तरीका निकाला है. बैंक खाते…

34 minutes ago

‘मैं आज भी नीतीश के साथ…’, अनंत सिंह ने 9 मौतों वाले बयान पर दी सफाई, नीरज कुमार पर भी साधा निशाना

बिहार में जेडीयू विधायक अनंत सिंह का एक बयान चर्चा में है, जिसमें उन्होंने नीतीश…

51 minutes ago