देश

दिल्ली में पानी की किल्लत के बीच आतिशी ने की बड़ी मांग, वाटर पाइपलाइन को सुरक्षा देने के लिए पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र, जानें, क्या है वजह

Water Crisis in Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में पानी किल्लत को लेकर सियासत तेज हो गई है. इस बीच जल मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में पाइपलाइन काटने की साजिश हो रही है. इसको लेकर उन्होंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा को पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने मुख्य वाटर पाइपलाइन को सुरक्षा देने का आग्रह किया है.

जल संकट से जूझ रही दिल्ली

आतिशी ने पत्र में कहा है कि दिल्ली भीषण गर्मी और जल संकट से जूझ रही है. यमुना में पानी की कमी के कारण जल उत्पादन में लगभग 70 मिलियन गैलन प्रतिदिन की गिरावट आई है. राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में पानी की कमी हो रही है. ऐसे में पानी की एक-एक बूंद कीमती हो जाती है.

पानी की पाइपलाइन काटी गई

आतिशी ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड की पेट्रोलिंग टीम को शनिवार को साउथ दिल्ली राइजिंग मेन पाइपलाइन में गढ़ी मेंडू ट्रांसफार्मर के पास बड़ी लीकेज मिली. जांच पर पता चला कि 375 एमएम के 5 बोल्ट और 12 इंच का एक बोल्ट किसी ने काटा था. ऐसा लग रहा है कि दिल्ली में पानी की परेशानी बढ़ाने के लिए षड्यंत्र हो रहा है.

साजिश का लगाया आरोप

इस पाइपलाइन को रिपेयर करने में दिल्ली जल बोर्ड को छह घंटे लगे. शाम चार बजे से रात 10 बजे तक रिपेयर चला. इस दौरान साउथ दिल्ली की पानी की आपूर्ति बंद करनी पड़ी. इसका नतीजा है कि तकरीबन 25 प्रतिशत कम पानी आज साउथ दिल्ली पहुंचा. उन्होंने सवाल किया, “ये कौन लोग हैं जो दिल्ली की पानी की व्यवस्था बिगाड़ने का षड्यंत्र कर रहे हैं?”

यह भी पढ़ें- सपा मुखिया अखिलेश यादव का भाजपा पर करारा हमला, बोले- 10 साल में 1 लाख से ज्यादा किसानों ने कर्ज से परेशान होकर किया सुसाइड

उन्होंने आगे कहा, “इस समय कोई भी बेईमानी और तोड़फोड़ दिल्ली के लोगों के सामने पहले से ही मौजूद पानी की कमी को और भी बदतर बना देगी. मैं आपके सहयोग के लिए आपको धन्यवाद देना चाहूंगी.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

13 minutes ago

नेताजी से गुस्ताखी…, इंदौर में 15 साल की लड़की को धक्का मारकर गरबा पंडाल से निकाला, वीडियो वायरल

Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

14 minutes ago

पाकिस्तानी जुल्म के बीच बलूचिस्तान में कुदरत की दोहरी मार..! 5.8 तीव्रता के खतरनाक भूकंप से खुजदार में मची चीख-पुकार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…

26 minutes ago

खाकी पर फायरिंग करना पड़ा भारी: झांसी एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दो शातिर दबोचे गए

UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…

33 minutes ago

मृण्मयी से चिन्मयी! भारतीय शिल्पशास्त्र, पुराण और प्रतिमालक्षण में माँ दुर्गा के स्वरूप का निगूढ़ तत्त्व और विज्ञान

मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…

1 hour ago

लोहावट: बोरवेल से निकाला गया 9 वर्षीय मासूम, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…

1 hour ago