इंद्रेश कुमार
RSS on BJP: लोकसभा चुनाव में बीजेपी को बहुमत न मिलने पर आरएसएस लगातार हमलावर हो रही है. इसी कड़ी में आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी अहंकारी हो गई थी, इसलिए भगवान राम ने उन्हें 241 पर सीटों पर ही रोक दिया. जिन्होंने राम का विरोध किया उन्हें 234 पर रोक दिया.
इंद्रेश कुमार जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. जहां पर उन्होंने चुनाव में बीजेपी को बहुमत न मिलने को लेकर तंज कसा. उन्होंने कहा कि चुनाव के परिणाम उनके रवैये को दिखा रहे हैं. पहले उन्होंने भक्ति की, लेकिन बाद में उनमें अहंकार आ गया था. इसलिए भगवान राम ने उन्हें 241 सीटों पर ही रोक दिया, जबकि जिन लोगों ने राम का विरोध किया, उन्हें 234 सीटों पर रोक दिया.
इंद्रेश कुमार ने आगे कहा कि लोकतंत्र में रामराज्य का विधान देखिए, इन लोगों ने पहले राम की भक्ति की, लेकिन धीरे-धीरे उनके अंदर अहंकार आ गया. सबसे बड़ी पार्टी तो बन गई, लेकिन अहंकार के कारण भगवान राम ने उन्हें रोक दिया. जिन लोगों राम का विरोध किया, उनको सत्ता नहीं मिली. सब लोग नंबर दो पर रह गए.
आरएसएस नेता ने आगे कहा कि भगवान का न्याय हमेशा सच्चा और आनंददायक होता है. जो लोग उनकी पूजा करते हैं, उन्हें हमेशा विनम्र होना चाहिए. विरोध करने वालों से भगवान खुद निपटते हैं. भगवान राम किसी के साथ भी भेदभाव नहीं करते हैं. राम किसी को विलाप नहीं करवाते हैं. वे सभी को न्याय देते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…