मनोरंजन

कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ का पहला रिव्यू आया सामने, एक्टर की परफॉर्मेंस ने जीता दर्शकों का दिल

Chandu Champion: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ को लेकर लोगों में काफी क्रेज देखा जा रहा है. फिल्म में कार्तिक ने भारत के पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाया है. ये फिल्म आज यानी 14 जून 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है.

इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में कार्तिक आर्यन और कबीर खान ने पहली बार साथ में काम किया है. इस फिल्म में कार्तिक आर्यन की एक्टिंग देख लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. वहीं कबीर खान द्वारा आयोजित फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में ‘चंदू चैंपियन’ को देखने वाले लोगों ने इसका पहला रिव्यू शेयर भी कर दिया है.

चंदू चैंपियन का पहला रिव्यू आया सामने

कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ एक ऐसी फिल्म है जो आपके अंदर एक अलग ही जज्बा भर देगी. अगर आप इस फिल्म में मोटिवेशन ढूंढ रहे हैं तो इस फिल्म को देख जरूर देखें. यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा है जो मुरलीकांत पेटकर के रिमार्केबल और लीजेंडरी लाइफ के बारे में बताती है. निर्देशक कबीर खान ने अपनी कहानी को काफी रिसर्च और ईमानदारी के साथ जोड़ा है.

फिल्म मुरलीकांत पेटकर की लाइफ के हर चैप्टर को दिखाती है जो वीरता और साहस से भरा है. इस फिल्म में उनके गांव से आर्मी में शामिल होने, वर्ल्ड क्लास बॉक्सर बनने, अपनी चोटों से संघर्ष करने और आखिरकार पैरालंपिक में सफलता हासिल करने तक की उनकी यात्रा देखते हैं. कार्तिक आर्यन की ये फिल्म इमोशनल भरी है. लोग इस फिल्म को देखने के बाद अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी शेयर की है.

ये भी पढ़ें:Hamare Baarah Movie: रिलीज के एक दिन पहले ‘हमारे बारह’ पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई, जानें क्या वजह बताई

कार्तिक आर्यन की परफॉर्मेंस ने जीता दिल

कार्तिक आर्यन की परफॉर्मेंस देख एक यूजर ने लिखा-उनकी कहानी बेहद इंस्पायरिंग, इमोशनल और पावरफुल है. कार्तिक आर्यन ने इस फिल्म में अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दिया है. उनका फिज़िकल ट्रांसफॉर्मेशन असाधारण है और वह पूरे टाइम एक रियल एथलीट की तरह दिखते हैं. अपने फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन से ज्यादा कार्तिक की इमोशनल परफॉर्मेंस रियल में सबसे अलग है. फिल्म में ऐसे कई सीन है जहां उनकी एक्टिंग आपको रुला देगी.

फिल्म की जमकर हो रही तारीफ

वहीं एक यूजर ने कार्तिक आर्यन की इस फिल्म की जमकर तारीफ की है. उन्होंने एक्स पर लिखा-चंदू चैंपियन इसे कार्तिक आर्यन की बेस्ट परफॉर्मेंस कहना कम ही होगा. मुरलीकांत पेटकर जी की तरह उन्होंने सभी बाधाओं को पार किया और फिल्म में अपने एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया है. विजय राज फिल्म ‘अपना मुरली’ के लिए आपसे बेहतर गुरु कोई नहीं हो सकता था.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

वरुथिनी एकादशी: आध्यात्मिक सुरक्षा और व्रत से जुड़ी जरूरी बातें

Varuthini Ekadashi: वरुथिनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन व्रत, पूजा और दान…

5 minutes ago

जब फ्लैट तैयार हैं, तो कब्जा देने में देरी क्यों? सुप्रीम कोर्ट का आम्रपाली हाउसिंग से कड़ा सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने आम्रपाली हाउसिंग प्रोजेक्ट मामले में रिसीवर आर. वेंकटरमणी से जिम्मेदारी जारी रखने…

7 minutes ago

विकसित भारत 2047: आज जन्म लेने वाले बच्चे का भविष्य कैसा होगा? शिक्षा, रोजगार से लेकर तकनीक तक बदल जाएगी जिंदगी

Viksit Bharat 2047: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के तहत आज…

10 minutes ago

कामदा एकादशी: भक्ति की शक्ति और श्राप से मुक्ति

Kamada Ekadashi: कामदा एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन ललिता और ललित की…

14 minutes ago

पापमोचनी एकादशी: मेधावी और मंजुघोषा की कथा, व्रत का महत्व और पूजा विधि

Papamochani Ekadashi: पापमोचनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. मेधावी ऋषि और अप्सरा मंजुघोषा की…

23 minutes ago

योगिनी एकादशी: श्राप से मुक्ति और प्रायश्चित की अनूठी कहानी, जानें महत्व और पूजा के नियम

जानिए योगिनी एकादशी की कथा, इसका महत्व, व्रत के नियम और जीवन से जुड़े खास…

1 hour ago