देश

मिस्टर मुर्तजा…आपकी ओर से लगातार आतंक फैलाया जा रहा, इसलिए सिंधु जल संधि तत्काल निलंबित— भारत की PAK को दो टूक, देखें पूरा पत्र

Indus Waters Treaty Pakistan News: भारत सरकार ने एक बड़ा और निर्णायक कदम उठाते हुए सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का फैसला किया है. यह निर्णय जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया भीषण आतंकी हमले के बाद लिया गया है, जिसके गुनहगार पाकिस्तान से आए थे.

देश में व्‍याप्‍त गम और गुस्‍से के बीच आज ही भारतीय जल शक्ति मंत्रालय के सचिव देबश्री मुखर्जी ने पाकिस्तान के जल संसाधन सचिव सैयद अली मुर्तजा को इस संबंध में औपचारिक पत्र भेजा है. पत्र में कहा गया है कि पाकिस्तान की ओर से सीमा पार लगातार आतंकवाद भारत की सुरक्षा और संप्रभुता के लिए गंभीर चुनौती बन गया है.

‘सद्भावना’ और ‘भरोसे’ के साथ होना चाहिए संधियों का पालन

पत्र में साफ लिखा गया है कि संधियों का पालन ‘सद्भावना’ और ‘भरोसे’ के साथ होना चाहिए. लेकिन पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रहे आतंकी हमलों को इस भरोसे का उल्लंघन बताया गया है. इससे भारत को संधि के तहत मिले जल उपयोग के अधिकारों का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है.

भारत की ओर से यह भी कहा गया है कि पाकिस्तान ने भारत द्वारा प्रस्तावित वार्ता को नकार दिया, जो कि संधि के तहत अपेक्षित था. इस आधार पर भारत ने संधि को ‘अस्थायी रूप से निलंबित’ करने का निर्णय लिया है.

संधि: बदलाव की मांग और वर्तमान स्थिति

भारत ने इससे पहले भी संधि के विभिन्न अनुच्छेदों और परिशिष्टों के तहत बदलाव की मांग की थी. भारत के अनुसार, 1960 में जब यह संधि बनी थी, तब के भौगोलिक, जनसंख्यकीय और पर्यावरणीय हालात आज के मुकाबले बेहद अलग थे. अब भारत को स्वच्छ ऊर्जा के विकास और जल संसाधनों के न्यायसंगत उपयोग के लिए अपने अधिकारों का पूरा लाभ लेना जरूरी है.

अगली रणनीति पर मंत्रणा करेंगे गृह मंत्री

गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर शुक्रवार को एक उच्च स्तरीय बैठक होगी जिसमें जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल समेत कई वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे. इस बैठक में संधि के निलंबन के बाद उठाए जाने वाले आगामी कदमों और पाकिस्तान की संभावित प्रतिक्रिया पर चर्चा की जाएगी.

सिंधु जल संधि एशिया की सबसे सफल अंतरराष्ट्रीय जल संधियों में से एक मानी जाती रही है. लेकिन बदलते भू-राजनीतिक हालात और सुरक्षा चिंताओं ने इसके भविष्य पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. भारत द्वारा इसे निलंबित करना न केवल एक रणनीतिक संकेत है, बल्कि पाकिस्तान को कूटनीतिक दबाव में लाने का एक प्रयास भी है.

यह भी पढ़िए: भारत के कड़े फैसलों से बौखलाया पाक, शिमला समझौता सस्पेंड किया; कहा- ‘सिंधु जल रोकना जंग जैसा’

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

27 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

36 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

37 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

2 hours ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago