फोटो-सोशल मीडिया
Smallest City In World: दुनिया भर से रोज ही तमाम ऐसी खबरें सामने आती हैं, जो कि चौंकाने वाली होती हैं. इसी तरह सोशल मीडिया पर दुनिया के सबसे छोटे शहर की जानकारी वायरल हो रही है. सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात ये है कि इस शहर में मात्र 25 से 30 लोग ही रहते हैं यानी भारतीय परिवारों में नाते-रिश्तेदारों को मिलाकर जितना बड़ा एक परिवार होता है, उतनी ही आबादी इस शहर की है.
इस छोटे शहर का नाम हुम है जो कि यूरोप में मौजूद क्रोएशिया देश में स्थित है. ये शहर इतना छोटा है कि पूरे शहर का चक्कर पैदल ही लगाया जा सकता है या फिर साइकिल से भी घूम सकते हैं. फिलहाल लोगों के दिमाग में ये सवाल कौंध उठता है कि आखिर इतनी कम आबादी के बावजूद इसे शहर का दर्जा कैसे मिला? इसको लेकर प्लेसेज़ ऑफ जुमा वेबसाइट की मानें तो ये शहर 12.95 स्क्वायर किलोमीटर में बसा हुआ है. इतनी कम आबादी होने के बावजूद इस शहर में टाउन वॉल, टाउन गेट, कब्रिस्तान, दो चर्च और रेस्टोरेंट स्थित है. इसके अलावा यहां पर तमाम रिहायशी इमारतें भी स्थित हैं.
प्लेसेज़ ऑफ जुमा वेबसाइट के मुताबिक 1102 में इस टाउन का पहली बार जिक्र कुछ कागजों पर मिलता है. ये शहर क्रोएशिया के बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है और लोगों के आकर्षण का केंद्र भी रहता है.यहां पर 16वीं सदी से नगर पालिका का चयन होता था. 1977 में ये कार्य फिर से शुरू हुआ. इस वजह से इसे टाउन माना जाता है.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक इस शहर की जनगणना साल 2021 में की गई थी. उस वक्त यहां की आबादी करीब 27 लोगों की थी. इससे पहले सेंट्रल इस्ट्रिया की ओर से यहां साल 2011 में जनगणना की गई तो 21 लोगों की ही आबादी निकली थी. यह शहर बुज़ेट नाम के शहर से सिर्फ 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक, हुम शहर को प्राचीन शहरों में से एक माना जाता है. इस शहर की निगरानी आसानी से की जा सके, इसके लिए यहां पर एक टावर बनवाया गया है. इस शहर को किसी किसी शासक ने पुराने अंदाज में बनवाया था. क्योंकि यहां की सड़कें व दीवारें पत्थरों से बनी हुई हैं.
-भारत एक्सप्रेस
कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…
भारतीय वायुसेना 22, 24 और 25 अक्टूबर को वाराणसी के नमो घाट पर 'विंग्स ओवर…
PM MODI TO WITNESS VARANASI AIR SHOW: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 25 अक्टूबर 2026 को…
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…
Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…